'Bengal Tiger' की दहाड़ अब बड़े पर्दे पर, Rajkummar Rao की 'Dada' 14 मई 2027 को होगी रिलीज
Bollywood अभिनेता Rajkummar Rao की बहुप्रतीक्षित Biopic 'Dada: The Sourav Ganguly Story' का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। फिल्म 14 May 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर सामने आते ही Sourav Ganguly, Cricket और Bollywood फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
अनन्य सोच। अभिनेता Rajkummar Rao ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर फिल्म 'Dada' का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्टर में वह भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly के आइकॉनिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DahMADFpMH1/?igsh=bDY2c3Zud2w5czNu
Director Vikramaditya Motwane के निर्देशन में बनी यह फिल्म Sourav Ganguly के संघर्ष, कप्तानी, विवादों, उपलब्धियों और भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाने वाले सफर को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। गांगुली ने अपनी आक्रामक कप्तानी से Team India को नई दिशा दी और ICC Cricket World Cup 2003 के Final तक पहुंचाकर इतिहास रचा।
इस चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए Rajkummar Rao ने विशेष तैयारी की। उन्होंने अपना वजन बढ़ाया, बंगाली लहजे पर मेहनत की और क्रिकेट तकनीक को भी बारीकी से सीखा, ताकि 'दादा' के व्यक्तित्व को पूरी ईमानदारी के साथ पर्दे पर उतार सकें। अभिनेता का कहना है कि यह उनके करियर का सबसे सम्मानजनक और चुनौतीपूर्ण किरदार है।
फिल्म में Tanya Maniktala डोना गांगुली, जबकि Saswata Chatterjee चंडी गांगुली की भूमिका निभा रहे हैं। Luv Films के बैनर तले बनी इस मेगा Biopic से दर्शकों को दमदार अभिनय और भावनात्मक कहानी की उम्मीद है।
पोस्टर रिलीज के बाद #Dada और #RajkummarAsGanguly सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों का मानना है कि यह फिल्म केवल एक Sports Biopic नहीं, बल्कि संघर्ष, नेतृत्व और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी होगी। अब हर किसी की नजर 14 May 2027 पर टिकी है, जब 'Bengal Tiger' की दहाड़ सिनेमाघरों में गूंजेगी।