IOC ने सराहा रिलायंस फाउंडेशन का प्रयास: ओलंपिक मूल्यों से जुड़ रहे भारत के लाखों बच्चे

IOC ने सराहा रिलायंस फाउंडेशन का प्रयास: ओलंपिक मूल्यों से जुड़ रहे भारत के लाखों बच्चे

Ananya soch: International Womens Day

अनन्य सोच। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर International Olympic Committee (IOC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक विशेष लेख में दुनिया भर में महिलाओं द्वारा ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देने की पहलों को प्रमुखता से रेखांकित किया है. इस लेख में भारत में Reliance Foundation के सहयोग से संचालित कार्यक्रम को एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है. (Sports For Development) लेख के अनुसार, Olympic Values Education Programme (OVEP) के माध्यम से भारत में खेल भावना, सम्मान, निष्पक्षता और टीमवर्क जैसे मूल्यों को बच्चों तक पहुंचाने का व्यापक अभियान चल रहा है. वर्ष 2024 से शुरू हुए इस कार्यक्रम ने बेहद कम समय में उल्लेखनीय विस्तार किया है और अब तक देश के 65 हजार से अधिक स्कूलों में लगभग 1.2 करोड़ बच्चों तक पहुंच बना चुका है. इस पहल का उद्देश्य केवल खेलों को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है. IOC और रिलायंस फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यक्रम अब ग्रामीण क्षेत्रों और निम्न आय वर्ग के समुदायों तक भी पहुंच रहा है. विशेष रूप से आंगनवाड़ी नेटवर्क के माध्यम से महिलाओं की नेतृत्व भूमिका उभरकर सामने आई है. देश के 120 आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं द्वारा अब तक 1200 से अधिक OVEP सत्र आयोजित किए जा चुके हैं. इन सत्रों के माध्यम से खेल आधारित गतिविधियों और संवाद के जरिए बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित की जा रही है. लेख में मध्य प्रदेश की एक छात्रा रूचि का उदाहरण भी दिया गया है, जिसने इन गतिविधियों के जरिए खेल और शिक्षा में नई रुचि विकसित की. इस तरह की पहलें विशेष रूप से लड़कियों के आत्मविश्वास और सहभागिता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. भारत में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत बनाने में Nita Ambani की भूमिका भी उल्लेखनीय मानी गई है. वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने के साथ-साथ IOC की सदस्य भी हैं और खेल व ओलंपिक मूल्यों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. IOC के इस लेख में भारत के अलावा Saudi Arabia, Senegal और Italy की पहलों का भी उल्लेख किया गया है, जहां महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से ओलंपिक मूल्यों को शिक्षा और समुदाय से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है. यह पहल वैश्विक स्तर पर खेल के जरिए सकारात्मक सामाजिक बदलाव का मजबूत संदेश देती है.