Rose exhibition: गुलाब प्रदर्शनी 3 मार्च को होगी सिटी पार्क में

Feb 22, 2024 - 22:04
Feb 23, 2024 - 17:24
 0

Ananya soch: Rose exhibition

अनन्य सोच। Rose exhibition: the rose society of rajasthan की ओर से 3 मार्च को मानसरोवर स्थित city parkमें 49 वीं गुलाब प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. रोज सोसायटी की अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बताया कि गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन rajasthan housing board, jaipur development authority, nagar nigam greater और nagar nigam heritage के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि exhibition में जनसाधारण को 500 से अधिक गुलाब की किस्म देखने को मिलेगी. exhibition में rose lovers एवं नर्सरी के प्रति लोगों में अधिक उत्साह देखा जा रहा है. rose society के महासचिव अनिल भार्गव ने बताया कि वर्ष 2025 Rose exhibition का गोल्डन जुबली वर्ष होगा. गोल्डन जुबली वर्ष वृहत स्तर पर आयोजित करने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है.