RPSC Senior Teacher Social Science Exam 2025: 1217 अभ्यर्थी Considered List में शामिल, 21 अक्टूबर तक भरना होगा Detailed Form

RPSC Senior Teacher Social Science की Considered List जारी। 1217 अभ्यर्थी शामिल, 880 अयोग्य। 15 से 21 अक्टूबर तक Detailed Form और Document Verification की पूरी जानकारी।

Oct 10, 2026 - 23:03
Oct 10, 2026 - 23:04
 0
RPSC Senior Teacher Social Science Exam 2025: 1217 अभ्यर्थी Considered List में शामिल, 21 अक्टूबर तक भरना होगा Detailed Form

अनन्य सोच । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत सामाजिक विज्ञान विषय के पदों के लिए Considered List जारी कर दी है। इसमें 1217 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थायी रूप से शामिल किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह Selection List या Merit List नहीं है

आयोग सचिव के अनुसार यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी की गई है। यह न तो चयन सूची है और न ही वरीयता सूची। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा Document Verification कराए जाने के बाद आयोग जारी करेगा।

15 से 21 अक्टूबर तक भरें Detailed Application Form

सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 15 से 21 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी अपनी SSO ID से Recruitment Portal पर "My Recruitment – Detailed Form cum Scrutiny – Apply Now" विकल्प चुनें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी दो प्रतियां प्रिंट कर सुरक्षित रखें।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार तय तारीख, समय और स्थान पर अभ्यर्थियों को दोनों प्रतियों, मूल दस्तावेजों और स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा। आयोग अलग से कोई सूचना नहीं भेजेगा। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी को अपात्र माना जाएगा। शर्तें पूरी नहीं करने पर पात्रता रद्द की जाएगी।

880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

आयोग ने 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 880 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया है।