जयपुर की शिखा शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर “100 आइकॉनिक वूमेन ऑफ इंडिया 2026” सम्मान

May 12, 2026 - 19:55
May 13, 2026 - 07:30
 0
जयपुर की शिखा शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर “100 आइकॉनिक वूमेन ऑफ इंडिया 2026” सम्मान

अनन्य सोच। राजधानी जयपुर की समाजसेवी एवं ब्यूटी क्वीन शिखा शर्मा को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रतिष्ठित “100 आइकॉनिक वूमेन ऑफ इंडिया 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया। देशभर से चयनित 100 प्रेरणादायक महिलाओं में शामिल होकर उन्होंने जयपुर और राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

शिखा शर्मा लंबे समय से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे डेया दृष्टि फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक हैं और समाजहित से जुड़े अनेक अभियानों का नेतृत्व कर चुकी हैं। सामाजिक सेवा के साथ-साथ उन्होंने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है।

सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिताओं में भी शिखा शर्मा ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें “मिसेज इंडिया राजस्थान रॉयल ब्यूटी 2020” और “मिसेज इंडिया इंटरनेशनल नॉर्थ इंडिया 2021” जैसे प्रतिष्ठित खिताब मिल चुके हैं।

इस सम्मान पर खुशी जताते हुए शिखा शर्मा ने इसे परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के सहयोग व आशीर्वाद का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जयपुर के सामाजिक संगठनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।