सिंजारा आज, गणगौर पूजन कल

Mar 23, 2023 - 09:15
Mar 23, 2023 - 09:16
 0

अनन्य सोच जयपुर। सिंजारा फेस्ट गुरुवार को मनाया जाएगा। नवविवाहिताएं और लड़कियां हाथों में मेहंदी को। नवविवाहिताओं के यहां ससुराल से सिंजारे का सामान जाएगा। जिन लड़कियों की इस साल शादी या मंगनी हुई, उनके ससुराल पक्ष से सिंजारा आएगा। शुक्रवार को गणगौर पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और लड़कियां श्रेष्ठ वर की प्राप्ति के लिए गणगौर पूजा करेंगी। गण के रूप में भगवान शिव और गौर के रूप में माता पार्वती की पूजा की जाएगी। शाम को सूर्यास्त से पहले गणगौर को पानी पिलाने के बाद जलाशयों, तालाब, कुओं में विसर्जित की जाएगी। इसके साथ धुलंडी से शुरू हुई गणगौर पूजा संपन्न होगी।