The Bank of Baroda Employees Union: दी बैंक ऑफ बड़ौदा एम्प्लाई यूनियन मनाएगी गोल्डन जुबली फेस्टिवल

The Bank of Baroda Employees Union: कई वरिष्ठ बैंक कर्मियों का होगा सम्मान दो दिवसीय अधिवेशन में होंगे कई कार्यक्रम, प्रदेश से 400 से अधिक बैंक कर्मी करेंगे शिरकत

Oct 26, 2023 - 08:31
Oct 27, 2023 - 09:26
 0
The Bank of Baroda Employees Union: दी बैंक ऑफ बड़ौदा एम्प्लाई यूनियन मनाएगी गोल्डन जुबली फेस्टिवल

Ananya soch: The Bank of Baroda Employees Union

अनन्य सोच, जयपुर। The Bank of Baroda Employees Union: दी बैंक ऑफ बड़ौदा एम्प्लाई यूनियन की प्रदेश इकाई जयपुर में अपनी स्थापना का गोल्डन जुबली (Golden Jubilee Festival) जश्न मनाएगी. यह समारोह 28 एवं 29 अक्टूबर को महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. यूनियन के महासचिव विनिल सक्सेना ने बताया कि समारोह में प्रदेश भर से 400 बैंक कर्मी शिरकत करेंगे, इस अधिवेशन में बैंक कर्मियों की कार्य दशाएं विकास, ग्राहकों की अपेक्षाएं, नियमों का अनुपालन, बैंक के विकास आदि विभिन्न प्रस्तावों और संशोधनों पर विचार विमर्श किया जाएगा, साथ ही बैंक यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. समारोह में बैंक सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक बैंक कर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा.

-28 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे होगा उद्घाटन समारोह

इस दो दिवसीय समारोह का उद्घाटन 28 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. अधिवेशन का उद्घाटन  बैंक ऑफ़ बडौदा के महाप्रबंधक कमलेश चौधरी (मुंबई) करेंगे. मुख्य अतिथि जयपुर अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख हर्षद कुमार सोलंकी होंगे. इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मिलिंद  नादकर्णी (मुंबई) महासचिव ऑल इंडिया बैंक ऑफ़ बड़ौदा एम्पलाइज फेडरेशन एवं पूर्व निदेशक  बैंक ऑफ़ बडौदा मौजूद रहेंगे. अतिथियों में सुधांशु उप महाप्रबंधक एवं उप आंचल प्रमुख, संतोष बंसल  उप महाप्रबंधक  (नेटवर्क),बीएल मीना  उप महाप्रबंधक  (नेटवर्क)  एवं दीपक कुमार सिंह सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख जयपुर क्षेत्र मौजूद रहेंगे. अधिवेशन की अध्यक्षता ओपी राठौर अध्यक्ष द बैंक ऑफ़  बडौदा कर्मचारी  यूनियन राजस्थान स्टेट द्वारा की जाएगी. 

-इन बैंक कर्मियों का होगा सम्मान

समारोह में विगत 50 वर्षों में संगठन के लिए कार्य करने वाले महासचिवों के.के. जैन (1972-78), दिलीप मखीजा (1978 - 83), आदित्य कुलश्रेष्ठ (1983-1985), वीसी गुप्ता (1990-94) और ओपी त्रिपाठी (1994-95)  का सम्मान किया जाएगा. उद्घाटन समारोह में बैंक ऑफ़ बड़ौदा राजस्थान आंचल में कार्यरत अन्य संगठनों के पदाधिकारी तथा यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियंस के  संगठक  संगठनों के पदाधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे. 

-29 अक्टूबर दिनभर चलेगा बैंक कर्मियों का अधिवेशन

समारोह के दूसरे दिन सुबह 10.30 बजे से दिनभर बैंक कर्मियों का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बैंक ऑफ़ बड़ोदा कर्मचारी यूनियन राजस्थान स्टेट के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 300, पदाधिकारी, प्रतिनिधि ,पर्यवेक्षक तथा संगठन के सदस्यगण  अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी के चुनाव भी किए जाएंगे.