दो दिवसीय जयपुर नाट्य समारोह 26 जून से

Jun 24, 2025 - 18:15
Jun 26, 2025 - 03:31
 1
दो दिवसीय जयपुर नाट्य समारोह 26 जून से

Ananya soch: Two day Jaipur Drama Festival from 26th June

अनन्य सोचTwo day Jaipur Drama Festival news: जवाहर कला केंद्र की ओर से 26 व 27 जून को जयपुर नाट्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर मुख्य रूप से दो नाटकों का मंचन होगा. 26 जून को नाटक ‘पूस की रात’ का मंचन होगा, जिसकी कहानी मुंशी प्रेमचंद ने लिखी है. विकास सैनी निर्देशित नाटक का नाट्य रूपनांतरण ओम प्रकाश सैनी ने किया है. वहीं 27 जून को नाटक ‘जैसा तुम कहो’ खेला जाएगा, जिसे जयवर्धन ने लिखा है और निर्देशन केशव गुप्ता का है. यह दोनों नाटक रंगायन सभागार में सायं 6:30 बजे मंचित होंगे.