जंगल में लौटे अक्षय कुमार, ‘वेलकम टू जंगल’ का टीजर लॉन्च, बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

30 से ज्यादा सितारों से सजी कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

May 15, 2026 - 14:27
May 15, 2026 - 14:29
 0
जंगल में लौटे अक्षय कुमार, ‘वेलकम टू जंगल’ का  टीजर लॉन्च, बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

अनन्य सोच। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ Akshay Kumar ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म Welcome to the Jungle का टीजर हो गया है। इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। टीजर में अक्षय कुमार जंगल के बीच दमदार अंदाज में वॉक करते नजर आ रहे हैं। उनका स्टाइलिश लुक और जबरदस्त स्वैग फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

अक्षय ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “Next... #WelcomeToTheJungle”, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस इसे ‘पुराने वेलकम वाले एंटरटेनमेंट’ की वापसी बता रहे हैं।

मल्टी-स्टारर फिल्म में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का

निर्देशक Ahmed Khan के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फिल्म में Suniel Shetty, Paresh Rawal, Arshad Warsi, Sanjay Dutt समेत 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी जंगल में फंसी एक टीम और अपराधियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कॉमेडी, एक्शन और अनपेक्षित ट्विस्ट्स का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में क्लासिक स्लैपस्टिक ह्यूमर के साथ डार्क सिचुएशनल कॉमेडी का नया फ्लेवर भी होगा।

शूटिंग पूरी, अब ट्रेलर का इंतजार

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और हाल ही में पूरी स्टारकास्ट के साथ एक भव्य पोस्ट-क्रेडिट सॉन्ग भी शूट किया गया है। 2007 में आई ‘वेलकम’ और 2015 की ‘वेलकम बैक’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थीं। अब तीसरी फिल्म से भी मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं।

फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #WelcomeToTheJungle तेजी से ट्रेंड कर रहा है।