योगेश मिश्रा मिस इको इंटरनेशनल के बने नेशनल डायरेक्टर

इजिप्ट में होगा मिस इको इंटरनेशनल का फिनाले 

Dec 23, 2022 - 08:24
 0
योगेश मिश्रा मिस इको इंटरनेशनल के बने नेशनल डायरेक्टर

अविनाश पाराशर

अनन्य सोच, जयपुर। मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा समय-समय पर राजस्थान की गर्ल्स को नेशनल इंटरनेशनल प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए राजस्थान के साथ ही कई नेशनल वह इंटरनेशनल लेवल  पर जुड़े हुए हैं । मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान का आयोजन एक दशक से भी ज्यादा करते आ रहे हैं। अब से मिस सेलेस्ट  इंडिया के नाम से फ्यूजन ग्रुप व बेले फिल्ले इंडिया नैशनल लेवल का ब्यूटी पेजेंट की शुरुआत कर रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में मिश्रा मिस इंटरकॉन्टिनेंटल , द मिस ग्लोब और अब मिस इको इंटरनेशनल के नेशनल डायरेक्टर के रूप में मनोनित किए गए हैं । गौरतलब हैं कि योगेश मिश्रा मिस के साथ- साथ मिसेज एशिया व मिसेज यूनिवर्स के भी इंडिया में नेशनल डायरेक्टर के रूप में मनोनित है। इन सब उपलब्धियों से योगेश मिश्रा राजस्थान ही नहीं इंडिया में सबसे जादा इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स में भेजने वाले नेशनल डायरेक्टर के रूप में जाने जा रहे है।