Dr Madhu Bhatt Tailang: डॉ मधु भट्ट तैलंग को प्रसार भारती  दिल्ली द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत की ध्रुवपद -धमार गायकी की श्रेणी में टॉप ग्रेड

Dr Madhu Bhatt Tailang: डॉ मधु भट्ट तैलंग को प्रसार भारती  दिल्ली द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत की ध्रुवपद -धमार गायकी की श्रेणी में  टॉप ग्रेड

Ananya soch: Dr Madhu Bhatt Tailang

अनन्य सोच। Dr Madhu Bhatt Tailang: राजस्थान की प्रथम महिला ध्रुवपद गायिका डॉ मधु भट्ट तैलंग को प्रसार भारती  दिल्ली द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत की ध्रुवपद -धमार गायकी  की श्रेणी में टॉप ग्रेड प्रदान किया गया है. उन्हें ये जानकारी २९ जुलाई को पत्र के माध्यम से दी गयी । ९ फ़रवरी २०२४  को दिल्ली आकाशवाणी में हुई डॉ मधु की रिकॉर्डिंग को ऑडिशन बोर्ड के  परीक्षक मंडल ने सर्वोच्च ग्रैड के लिए योग्य घोषित किया. इस। पैनल में  देश के उत्कृष्ट गायक वादक शामिल होते हैं. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ध्रुवपद  की महिला ध्रुवपद गायिकाओं में डॉ मधु अकेली हैं जिन्हें ये ग्रेड प्राप्त है. 

प्रो. मधु राजस्थान विश्व विद्यालय के ललित कला  संकाय में डीन एवं संगीत विभाग  में विभागाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुकी हैं.  लगभग ४५ वर्षों से देश विदेश के प्रतिष्ठित मंचों पर  भी ध्रुवपद गायन किया है.