खाद्य मंत्री ने राशन डीलरों को किया आश्वस्त- उनकी मांगों पर किया जायेगा सकारात्मकता से विचार

अनन्य सोच, जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राशन डीलरों की समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया है। खाचरियावास ने आश्वस्त किया कि वे राशन डीलरों की समस्या की गम्भीरता को समझते हैं। उनके समाधान के लिए सकारात्मकता के साथ विचार किया जायेगा। खाचरियावास ने बताया कि राशन डीलरों की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को दोपहर 12ः30 बजे सचिवालय में अधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है।