Gold Investment Strategy: परंपरा से पोर्टफोलियो तक. सोना बना स्मार्ट वेल्थ टूल. फिक्की फ्लो जयपुर का ज्ञानवर्धक सत्र

Gold Investment Strategy: परंपरा से पोर्टफोलियो तक. सोना बना स्मार्ट वेल्थ टूल. फिक्की फ्लो जयपुर का ज्ञानवर्धक सत्र

Ananya soch: Gold Investment Strategy

अनन्य सोच। फिक्की लेडीज़ ऑर्गनाइज़ेशन (FICCI FLO Jaipur) जयपुर चैप्टर द्वारा “परंपरा से परिवर्तन की ओर: आधुनिक वेल्थ टूल के रूप में सोना” विषय पर एक ज्ञानवर्धक और विचारोत्तेजक सत्र का आयोजन किया गया. सत्र का उद्देश्य बदलते आर्थिक परिदृश्य में सोने की भूमिका को केवल आभूषण तक सीमित न रखते हुए एक रणनीतिक और भरोसेमंद निवेश विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना था.

इस अवसर पर World Gold Council के उद्योग विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए और बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में सोना आज भी सुरक्षित और स्थिर वेल्थ-बिल्डिंग टूल (Wealth Planning) के रूप में अपनी प्रासंगिकता बनाए हुए है. चर्चा के दौरान गोल्ड मार्केट के वर्तमान रुझान, पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन और दीर्घकालिक वित्तीय योजना में सोने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया.

सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. रिम्मी शेखावत, चेयरपर्सन, फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर (2025–26) ने कहा कि महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता और सोच-समझकर निवेश करना समय की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि (Women Financial Literacy) फिक्की फ्लो जयपुर महिलाओं को ज्ञान आधारित मंच प्रदान कर स्मार्ट निवेश और दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है.

विशेषज्ञ सत्र का नेतृत्व शीला कुलकर्णी, हेड – मार्केट डेवलपमेंट एवं इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर रिलेशनशिप्स, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने किया. उन्होंने डेटा-आधारित प्रस्तुति के माध्यम से सोने को एक सुरक्षित और प्रभावी निवेश विकल्प के रूप में समझाया.

कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित इस इंटरएक्टिव सत्र का संचालन फैशन डिज़ाइनर पल्लवी सेठी ने मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में किया. सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और संवाद ने कार्यक्रम को बेहद उपयोगी और प्रभावशाली बना दिया.

कार्यक्रम को सदस्यों ने सराहा और विशेषज्ञों द्वारा दी गई व्यावहारिक जानकारी की प्रशंसा की. यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और जागरूक वेल्थ मैनेजमेंट की दिशा में फिक्की फ्लो जयपुर की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है.