Jio BlackRock Investment Advisors: डिजिटल निवेश का नया युग — जियो-ब्लैकरॉक ने लॉन्च की ‘पर्सनालाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज’
₹10,000 से निवेश की शुरुआत. पहले तीन महीने मुफ्त सेवा भारतीय निवेशकों के लिए मात्र ₹350 से प्रोफेशनल इन्वेस्टमेंट सलाह जियोफाइनेंस ऐप पर उपलब्ध. जल्द MyJio पर भी होगी लॉन्च
Ananya soch: Jio BlackRock Investment Advisors
अनन्य सोच। Fintech innovation in Indian markets: भारत में डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज को नई दिशा देते हुए जियो-ब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने ‘जियो-ब्लैकरॉक पर्सनालाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज’ की शुरुआत की है. यह एक अत्याधुनिक (Digital investment platform India) डिजिटल इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य भारतीयों को केवल बचतकर्ता नहीं बल्कि समझदार और आत्मविश्वासी निवेशक बनाना है. यह कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और वैश्विक निवेश दिग्गज ब्लैकरॉक का 50:50 जॉइंट वेंचर है.
विकसित भारत 2047 की ओर मजबूत कदम
लॉन्च अवसर पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा एम. अंबानी ने कहा कि हर भारतीय की वित्तीय मजबूती ही ‘विकसित भारत 2047’ का आधार है. उन्होंने कहा कि जियो की व्यापक डिजिटल पहुंच और ब्लैकरॉक के दशकों के वैश्विक निवेश अनुभव के जरिए देश के आम नागरिकों तक विश्वस्तरीय निवेश सलाह पहुंचाई जाएगी. JioBlackRock का विज़न भारत को बचतकर्ताओं के देश से आत्मनिर्भर निवेशकों के देश में बदलना है.
हर निवेशक के लिए पर्सनालाइज्ड समाधान
जियो-ब्लैकरॉक की इस नई सेवा के तहत निवेशक मात्र ₹10,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. निवेशकों के वित्तीय लक्ष्य, समयावधि और जोखिम क्षमता के आधार पर उन्हें (Personalized Investment Advisory India) पर्सनालाइज्ड इन्वेस्टमेंट प्लान उपलब्ध कराया जाएगा. अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए पोर्टफोलियो की लगातार निगरानी की जाएगी और बाजार की बदलती परिस्थितियों के अनुसार समय-समय पर री-बैलेंसिंग के सुझाव दिए जाएंगे.
अब तक इस तरह की व्यक्तिगत निवेश सलाह केवल हाई-नेटवर्थ निवेशकों तक सीमित थी, क्योंकि इसमें महंगे रिलेशनशिप-मैनेजर और ऊंची फीस का मॉडल शामिल था. जियो-ब्लैकरॉक ने इस बाधा को तोड़ते हुए इसे आम भारतीय निवेशकों तक पहुंचाया है.
किफायती फीस स्ट्रक्चर ने बढ़ाई पहुंच
इस डिजिटल एडवाइजरी सेवा की कीमत को खासतौर पर आम निवेशकों को ध्यान में रखकर तय किया गया है. शुरुआती तीन महीनों तक सेवा पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी, ताकि निवेशक बिना किसी दबाव के अनुभव ले सकें.
फीस स्ट्रक्चर — एक नजर में
| निवेश श्रेणी | शुल्क विवरण |
|---|---|
| न्यूनतम निवेश | ₹10,000 |
| शुरुआती ऑफर | पहले 3 महीने मुफ्त |
| वार्षिक बेस फीस | ₹350 |
| ₹1 लाख से अधिक AUA | 0.35 प्रतिशत वार्षिक |
टेक्नोलॉजी और ग्लोबल एक्सपीरियंस का मेल
ब्लैकरॉक के सीओओ रॉब गोल्डस्टीन ने कहा कि यह पहल भारत में निवेश सलाह के लिए एक नया मानक स्थापित करेगी. उन्होंने बताया कि ब्लैकरॉक की Aladdin प्लेटफॉर्म की संस्थागत गुणवत्ता वाली रिस्क एनालिटिक्स और जियो की विशाल डिजिटल इकोसिस्टम के माध्यम से लाखों भारतीयों को भरोसेमंद और पारदर्शी निवेश सलाह मिलेगी.
वेल्थ इन्क्लूजन की ओर अगला कदम
जियो-ब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स के सीईओ मार्क पिल्ग्रिम ने कहा कि भारत ने वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. अब अगला चरण वेल्थ इन्क्लूजन का है, जहां हर वर्ग के लोग समझदारी से निवेश कर सकें. उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म निवेश को सरल, सुलभ और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है.
फिलहाल यह सेवा जियोफाइनेंस ऐप पर उपलब्ध है और जल्द ही MyJio ऐप पर भी लॉन्च की जाएगी, जिससे करोड़ों यूजर्स तक पर्सनालाइज्ड निवेश सलाह आसानी से पहुंच सकेगी.