reality show 'Super Singer Plus Rajasthan': कोटा की अलीना भारती रियलिटी शो 'सुपर सिंगर प्लस की राजस्थान' की विजेता रहीं

Oct 15, 2024 - 20:31
Oct 16, 2024 - 07:27
 0
reality show 'Super Singer Plus Rajasthan': कोटा की अलीना भारती रियलिटी शो 'सुपर सिंगर प्लस की राजस्थान' की विजेता रहीं

Ananya soch: reality show 'Super Singer Plus Rajasthan'

अनन्य सोच। reality show 'Super Singer Plus Rajasthan':

कोटा की अलीना भारती रियलिटी शो 'सुपर सिंगर प्लस की राजस्थान' की विजेता रहीं.  इस रियलिटी शो के सेमीफ़ाइनल में पाँच प्रतियोगी चुने गए, जिसने विशाल माथुर, सलीम ख़ान, निशु शर्मा, अलीना भारती और तुषार मोदी चुने गये. मौका था फर्स्ट इंडिया प्लस एंटरटेनमेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म के पहले रियलिटी शो सुपर सिंगर प्लस राजस्थान के ग्रैंड फिनाले का. फिनाले में कड़े मुकाबले के बाद कोटा की अलीना भारती ने जीत हासिल की ये प्रथम स्थान पर रही और वहीं निशु शर्मा को द्वितीय विजेता घोषित किया. सलीम और तुषार मोदी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे. गौरतलब है कि इस शो की शुरुआत इस की 24 फरवरी को की गई थी, जिसकी ब्रांड एम्बेसडर मशहूर बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक रहीं. शो के ग्राउंड ऑडिशंस में लगभग 2500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें से 49 प्रतिभाओं को प्रथम चरण में चुना गया. कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर राजा हसन, स्वरूप खान और श्रद्धा पंडित बतौर जूरी मौजूद रहें. फर्स्ट इंडिया प्लस एंटरटेनमेंट के सीईओ पवन अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान के मनोरंजन जगत में यह शो एक अनूठा रियलिटी शो था जिसने पूरे मनोरंजन जगत में अपनी छाप छोड़ी है.