नई कंपनी के चयन के बाद ही शुरू हो सकेगा ऑटोमेटेड ट्रैक

Jul 28, 2024 - 22:01
Jul 29, 2024 - 19:33
 0

Ananya soch

अनन्य सोच। जगतपुरा का ऑटोमेटेड ट्रैक नई कंपनी के चयन के बाद ही शुरू हो सकेगा. परिवहन मुख्यालय स्तर से सॉफ्टवेयर के लिए कंपनी ढूंढने की कवायद चल रही है. जानकारी के अनुसार जगतपुरा अभी नहीं बन सकेंगे जगतपुरा का ऑटोमेटेड ट्रैक पिछले 20 दिनों से काम नही कर रहा. ऐसे में यहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल नही हो पा रही. इसके चलते आवेदक परेशान हो रहे हैं. हालांकि विभाग की ओर से भी ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक को ठीक करने के सकारात्मक प्रयास भी किए जा रहे हैं. वहीं आरटीओ प्रथम ने एएमसी के लिए टेंडर भी जारी किया था, जिसे भी निरस्त कर दिया गया है.