Rajasthan Pension Scheme: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच
Ananya soch: Rajasthan Pension Scheme
अनन्य सोच। DBT Pension: मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma के संवेदनशील और जनकल्याणकारी नेतृत्व में राजस्थान सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को (Social Security Rajasthan) सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के संकल्प पर निरंतर कार्य कर रही है. प्रदेश में संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से वर्तमान में 91 लाख 83 हजार से अधिक जरूरतमंद नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं.
(Welfare Schemes) वृद्धजन, एकल नारी, विशेष योग्यजन तथा लघु एवं सीमांत कृषकों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से नियमों में 5 जून 2024 को संशोधन किया गया, जिससे पात्रता प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनी। पेंशन की संपूर्ण प्रक्रिया अब ऑनलाइन, पेपरलेस और जनआधार आधारित है.
ssp.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन, स्वीकृति और डीबीटी द्वारा सीधे बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। शिकायत निवारण प्रणाली को भी प्रभावी बनाया गया है ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को वंचित न रहना पड़े।
केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से कमजोर वर्ग को आर्थिक सुरक्षा, आत्मसम्मान और स्थायित्व मिल रहा है। यह डबल इंजन सरकार का समावेशी विकास का मजबूत उदाहरण है।