बिहार को मिली बड़ी सौगात! नेपाल बॉर्डर तक बनेगा 4-Lane Highway, 3590 करोड़ की मंजूरी, जानें क्या-क्या बदलेगा
बिहार के Muzaffarpur-Sitamarhi-Sonbarsa क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने NH-22 के इस अहम हिस्से को Four-Lane Highway में बदलने की मंजूरी दे दी है। भारत-नेपाल Border तक जुड़ने वाली इस परियोजना पर खर्च होंगे 3590 करोड़ रुपये से ज्यादा। जानिए इस Highway से किन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा।
अनन्य सोच । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई Cabinet Committee on Economic Affairs की बैठक में बिहार के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में National Highway-22 (NH-22) के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को Four-Lane Standard में Upgrade करने की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना का विकास Hybrid Annuity Mode (HAM) के तहत किया जाएगा, जिसकी कुल पूंजी लागत 3590.73 करोड़ रुपये होगी और इसकी लंबाई करीब 82.578 किलोमीटर होगी।
नेपाल Border को जोड़ेगा यह Highway
यह प्रस्तावित परियोजना रणनीतिक और आर्थिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह एक प्रमुख Feeder Corridor के तौर पर सोनबरसा स्थित भारत-नेपाल सीमा को NH-27 (पूर्व-पश्चिम गलियारा) पर स्थित मुजफ्फरपुर जैसे आर्थिक केंद्रों से जोड़ेगी। इससे मुजफ्फरपुर, मुक्सुदपुर, रुन्नी सैदपुर, थुम्मा, दुमरा, भुतही और सोनबरसा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में Traffic की भीड़ काफी कम होगी।
100 KM/H की Speed से दौड़ेंगे वाहन
नई Highway को 100 किमी/घंटा और 80 किमी/घंटा की औसत गति के हिसाब से Design किया गया है। खास बात यह है कि सड़क के बीच में कोई खुला Level Crossing नहीं होगा, जिससे यात्रा और भी सुरक्षित और तेज होगी।
7 बड़े पुल, 3 ROB और 2 Flyovers भी होंगे शामिल
इस परियोजना के तहत सात प्रमुख पुल बनाए जाएंगे, जिनमें बागमती नदी पर 340 मीटर लंबा एक बड़ा पुल शामिल है। इसके अलावा तीन Railway Overbridge (ROB) और दो Flyovers (1170 मीटर व 270 मीटर) का निर्माण भी किया जाएगा।
धार्मिक स्थलों तक भी होगी बेहतर Connectivity
यह Highway सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक जानकी पुनौरा धाम मंदिर सहित बौद्ध सर्किट जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों तक पहुंच को भी आसान बनाएगी। साथ ही यह प्रोजेक्ट PM Gati Shakti National Master Plan के सिद्धांतों के अनुरूप औद्योगिक क्षेत्रों और रेलवे स्टेशनों जैसे प्रमुख केंद्रों से Connectivity को भी मजबूत करेगा।
इस Highway के बनने से यात्रा का समय घटेगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और क्षेत्र में आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। अब देखना यह होगा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना कितनी तेजी से जमीन पर उतरती है।