Lok Sabha Elections: चाइल्ड मॉडल- एक्टर अर्विक बैराठी ने पोस्टर के जरिए लोगों को वोटिंग करने के लिए किया प्रोत्साहित 

Apr 19, 2024 - 15:52
Apr 20, 2024 - 20:19
 0
Lok Sabha Elections: चाइल्ड मॉडल- एक्टर अर्विक बैराठी ने पोस्टर के जरिए लोगों को वोटिंग करने के लिए किया प्रोत्साहित 

Ananya soch: Child model actor Arvik Bairathi

अनन्य सोच, जयपुर। Lok Sabha Elections: चाइल्ड मॉडल- एक्टर अर्विक बैराठी ने लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को वोट करने के लिए मोटिवेट किया. अजमेर रोड स्थित एक पोलिंग बूथ के बाहर पोस्टर के जरिए लोगो को वोटिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया.

पोस्टर पर 'लोकतंत्र का यह आधार वोट ना जाए कोई भी बेकार' प्लीज़ वोट जैसे स्लोगन से लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट करने का संदेश दिया.

गौरतलब है कि अर्विक ने 5 साल की छोटी आयु में कई फैशन शो और शूट में काम कर लिया है. हाल ही में एक मूवी में भी काम किया, जिसकी शूटिंग मार्च माह में जयपुर और उसके आसपास के शहर में हुई थी.