CM Bhajanlal Sharma ने दिल्ली में प्रल्हाद जोशी और सी आर पाटिल से की मुलाकात, Water Projects और Renewable Energy पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में प्रल्हाद जोशी और सी आर पाटिल से मुलाकात की। Water Projects, Renewable Energy, शिक्षा और रोजगार पर चर्चा हुई।
अनन्य सोच । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं और विषयों पर चर्चा हुई।
Education और Renewable Energy पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने प्रल्हाद जोशी से प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, Renewable Energy के विस्तार और प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों पर बातचीत की। केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहे विकास कार्यों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
जल शक्ति मंत्री से Water Projects पर बातचीत
इससे पहले मुख्यमंत्री ने सी. आर. पाटिल से भेंट कर यमुना जल समझौता, किशाऊ बहुद्देशीय परियोजना, राम जलसेतु लिंक परियोजना और नर्मदा परियोजना के लिए आभार जताया। उन्होंने प्रदेश में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।
"विकसित भारत-विकसित राजस्थान" का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से ऊर्जा, शिक्षा, जल उपलब्धता, सिंचाई और रोजगार के नए अवसरों पर केंद्रित होकर काम किया जा रहा है, ताकि विकसित भारत-विकसित राजस्थान का संकल्प साकार हो।