मुख्यमंत्री निवास पर गूंजे "ॐ नमः शिवाय" के मंत्र, भजनलाल शर्मा ने पत्नी संग की भोलेनाथ की विशेष पूजा
श्रावण मास के पहले सोमवार पर जहां पूरा प्रदेश शिवभक्ति में डूबा नजर आया, वहीं मुख्यमंत्री निवास पर भी भक्ति का खास नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए मांगी खास दुआ। जानिए इस पावन अवसर पर क्या रहा पूरा कार्यक्रम...
अनन्य सोच । श्रावण मास (Shravan Month) के पहले सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर (Raj Rajeshwari Temple) में भगवान शिव (Lord Shiva) का विधिवत अभिषेक (Abhishek) किया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मंत्रोच्चार (Chanting of Mantras) के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि (Prosperity) एवं खुशहाली (Happiness) के लिए विशेष कामना की। उन्होंने कामना की कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा राजस्थान निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
गौरतलब है कि श्रावण मास हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है और सोमवार का दिन शिव पूजन के लिए विशेष महत्व रखता है। यही कारण है कि इस दौरान प्रदेशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते नजर आते हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं पूजा-अर्चना में शामिल होने की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और प्रदेशभर के भक्तों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस पूजा को प्रदेश में सकारात्मकता और आस्था के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।