इस प्रदेश में शराब खरीदने और पीने की उम्र 18 से बढ़ाकर 25 साल करने की मांग

May 27, 2025 - 17:29
May 31, 2025 - 06:06
 0
इस प्रदेश में शराब खरीदने और पीने की उम्र 18 से बढ़ाकर 25 साल करने की मांग

Ananya soch: Demand to increase the age for buying and drinking alcohol from 18 to 25 years in this state

अनन्य सोच। राजस्थान प्रदेश नशाबंदी समिति ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर शराब खरीदने और पीने की आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष करने की मांग की है. राजस्थान प्रदेश नशाबंदी समिति के अध्यक्ष धर्मवीर कटेवा ने बताया कि युवाओं में शराब की खपत आग की तरह फैल रही है. युवा शराब पीने की प्रवृति को सामाजिक प्रतिष्ठा मानने की भूल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, मेघालय में शराब खरीदने और पीने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष तय की है. इसलिए राजस्थान में भी शराब खरीदने और पीने की उम्र 18 वर्ष से बढक़र 25 वर्ष की जाए. इससे युवाओं को इस आदत से फंसने में बचाया जा सकता है. सभी बार रेस्टोरेंट संचालक उम्र के प्रावधान को प्रमुखता से दर्शाए ऐसे निर्देश भी जारी किए जाएं. समिति ने रात्रि 8 बजे बाद भी शराब की दुकानों पर आसानी से शराब मिलने पर चिंता प्रकट की है. यदि किसी शराब की दुकान पर रात्रि 8 बजे बाद शराब मिलती है तो स्थानीय थानाअधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए. साथ ही उन्होंने शराब की दुकान के बाहर साइन बोर्ड निर्धारित आकार से बहुत बड़ा होने का मुद्दा उठाते हुए निर्धारित साइज में ही साइन बोर्ड लगाने की मांग की है.