Drishyam The Conclusion का Overseas में धमाका: $6.5M के Opening Weekend के साथ 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग
Drishyam The Conclusion ने Overseas में $6.5M का Opening Weekend दर्ज किया। जानें Day 1, Day 2, Day 3 का Box Office Collection और UAE, Canada, UK, USA की रैंकिंग।
अनन्य सोच । विजय सालगांवकर की आखिरी चाल पर विदेशी दर्शकों ने भी बड़ा दांव लगाया है। Ajay Devgn की फिल्म Drishyam The Conclusion ने Overseas Box Office पर पहले वीकेंड में $6.5M की कमाई की है। यह 2026 का दूसरा सबसे बड़ा Overseas Opening Weekend है।
तीन दिन का Collection
फिल्म ने पहले दिन $1.8M की ओपनिंग ली। दूसरे दिन कमाई बढ़कर $2.5M पहुंची, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने $2.2M जोड़े। इस तरह तीन दिन में कुल $6.5M का आंकड़ा बना, जो हाल की हिंदी फिल्मों के विदेशी प्रदर्शन में शीर्ष स्तर पर माना जा रहा है।
अजय देवगन की सबसे बड़ी Overseas Opening
यह आंकड़ा अजय देवगन के करियर की Biggest Overseas Opening भी है। फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी को लेकर दर्शकों में दिख रहे उत्साह का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के टिकट काउंटरों पर साफ नजर आया।
किस देश में कैसी रही रैंकिंग
रविवार को फिल्म UAE में पहले, Canada में दूसरे और Australia व New Zealand में तीसरे स्थान पर रही। UK और North America में यह आठवें, जबकि USA में दसवें नंबर पर रही।
पूरे ओपनिंग वीकेंड की बात करें तो फिल्म UAE में पहले, Canada में चौथे, Australia में पांचवें, New Zealand में तीसरे, UK में आठवें और USA में दसवें स्थान पर रही।
आगे क्या
मजबूत शुरुआत के साथ फिल्म ने अपनी अंतिम कड़ी का आगाज़ दमदार ढंग से किया है। अब नजर इस पर रहेगी कि आने वाले दिनों में फिल्म की Box Office Collection की रफ्तार कैसी रहती है।