DUM-2026 Jaipur: Smart Metering और Data Analytics से बेहतर होगी बिजली वितरण व्यवस्था

जयपुर में DUM-2026 के पहले दिन Smart Metering, Data Analytics और AI पर मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने बताया कि इनसे उपभोक्ता सेवाएं और Power Distribution बेहतर होंगे।

Oct 28, 2026 - 08:37
Oct 28, 2026 - 08:45
 0
DUM-2026 Jaipur: Smart Metering और Data Analytics से बेहतर होगी बिजली वितरण व्यवस्था

अनन्य सोच । डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट (DUM-2026) के पहले दिन 27 अक्टूबर को 'डिजिटल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड स्मार्ट मीटर डेटा एनालिटिक्स' विषयक सत्र हुआ। इसमें Smart Metering के प्रभाव, डेटा आधारित निर्णय प्रणाली, Artificial Intelligence (AI), Machine Learning (ML) और बिजली वितरण कंपनियों की तकनीकी व व्यावसायिक चुनौतियों पर चर्चा हुई। सत्र की अध्यक्षता इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम (ISGF) के अध्यक्ष रेजी कुमार पिल्लई ने की।

उपभोक्ताओं को Smart Technology से सुविधा

विशेषज्ञों ने बताया कि कई राज्यों में स्मार्ट मीटरिंग और आधुनिक तकनीक से नए कनेक्शन जारी करने, बिल भुगतान और शिकायत निवारण की प्रक्रिया सरल हुई है। इससे उपभोक्ताओं को डिस्कॉम कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत कम हुई है। बिलिंग और भुगतान प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और शिकायतों के त्वरित समाधान में भी मदद मिली है।

Data Analytics से Demand Forecasting और Load Management

सत्र में Oracle Utilities, Radius Synergies, Intellismart और WorkOn Grid के प्रतिनिधियों ने विचार रखे। विशेषज्ञों के अनुसार, उपभोक्ता डेटा का नियमों और अधिकृत प्रक्रियाओं के अनुरूप विश्लेषण कर सेवाएं बेहतर की जा सकती हैं। इससे बिजली की मांग का अधिक सटीक पूर्वानुमान, स्वचालित निर्णय और सेवाओं में सुधार संभव होगा। Real-time Data से विद्युत भार का बेहतर वितरण हो सकेगा, जिससे उपकरणों पर अनावश्यक दबाव और खराबी की आशंका घट सकती है।

बढ़ते Power Demand में Renewable Energy की भूमिका

एक अन्य सत्र में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के CMD रोहित गुप्ता और कैलिफोर्निया एनर्जी आयोग के वीसी सिवा गंडा सहित विशेषज्ञों ने Data Centre और AI के कारण बढ़ती ऊर्जा मांग, पीक डिमांड में Energy Storage की भूमिका और Solar Energy के एकीकरण पर विचार रखे।