27 मई से शुरू होगी मेगा सेल; एक मिस्ड कॉल से मिल सकती है VIP एंट्री, ली कूपर से लेकर लुई फिलिप तक पर भारी छूट
अनन्य सोच। अगर आप लंबे समय से अपनी वार्डरोब बदलने का इंतजार कर रहे थे, तो अब मौका आपके सामने है। देशभर में फैशन प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही Fashion Factory की ‘ब्लैक वीकेंड सेल’ इस बार ग्राहकों के लिए ऐसा ऑफर लेकर आई है, जिसने बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने ‘Buy 1 Get 2 Free’ यानी एक खरीदने पर दो मुफ्त देने का ऐलान किया है। यह सेल 27 मई से 31 मई तक देशभर के स्टोर्स में आयोजित होगी।
कंपनी के मुताबिक इस मेगा सेल में ग्राहकों को ऑफिस वियर, कैजुअल वियर, पार्टी वियर, डेनिम, टी-शर्ट, शर्ट, ट्राउजर और महिलाओं के एथनिक वियर समेत लगभग हर कैटेगरी में आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। खास बात यह है कि सेल में कई बड़े और लोकप्रिय ब्रांड्स को शामिल किया गया है, जिनमें Lee Cooper, Louis Philippe, Park Avenue, Peter England, Killer और Duke जैसे नाम शामिल हैं।
भीड़ से बचने के लिए खास ‘ब्लैक पास’
इस बार कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक खास ‘ब्लैक पास’ सुविधा भी शुरू की है। इसके जरिए ग्राहक आम बिक्री शुरू होने से पहले ही स्टोर में एंट्री पा सकेंगे। इसके लिए ग्राहकों को केवल 9321661199 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कंपनी का दावा है कि इससे ग्राहकों को आरामदायक शॉपिंग अनुभव मिलेगा और भारी भीड़ से बचाव होगा।
किफायती कीमतों में ब्रांडेड शॉपिंग का मौका
फैशन फैक्ट्री का कहना है कि यह सेल खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई है, जो सीमित बजट में बड़े ब्रांड्स और ज्यादा विकल्प चाहते हैं। ऐसे में यह ऑफर युवाओं, ऑफिस गोअर्स और फैशन लवर्स के बीच बड़ा आकर्षण बन सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस ‘ब्लैक वीकेंड सेल’ में कौन-कौन से स्टोर्स पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है।