FBS meeting: एफबीएस की मीटिंग संपन्न

Apr 18, 2024 - 20:07
Apr 19, 2024 - 09:29
 0
FBS meeting: एफबीएस की मीटिंग संपन्न

Ananya soch: FBS meeting

 अनन्य सोच, जयपुर। FBS meeting: एफबीएस जयपुर की ओर से गुरुवार को सी-स्कीम स्थित मसाला मिनिस्ट्री में एफबीएस फेममी मीट का आयोजन किया गया. एफबीएस की संस्थापक मेघा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए नेटवर्किंग का आनंद लिया. मीटिंग में करीब 80 सदस्यों ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए डॉक्टर ऋचा शर्मा, प्राची खंडेलवाल और तरंग अग्रवाल ने सदस्यों को गेम्स खिलाए. साथ ही आने वाले साल को कैसे फीमेल एंटरप्रेन्योर्स के लिए बेहतर बनाया जा सके, इस बात पर विचार विमर्श किया गया. सभी सदस्यों को प्रीति नायर ने ग्रीष्मकालीन बैग उपहार भेट किए. इस मौके पर दीक्षा गुप्ता, निहारिका, ऋचा खंडेलवाल, जूही, मीनाक्षी पाबुवल, साक्षी तालुका, राखी खंडेलवाल, ज्योति जैन, कीर्ति जैन, ज्योति सिंहल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.