गोकुलधाम में मचा हड़कंप! पोपटलाल के 'रहस्यमयी पुतले' के बाद अब गायब हो रहे गहने, कहीं इसी में छिपा है राज?
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के आने वाले एपिसोड्स में गोकुलधाम सोसाइटी एक नए ट्विस्ट से गुजरने वाली है। पोपटलाल के अजीबोगरीब पुतले के बाद अब सोसाइटी में Gold Jewellery Theft ने सभी को हैरान कर दिया है। सवाल यह है कि आखिर इन दोनों घटनाओं का आपस में क्या कनेक्शन है?
अनन्य सोच। लोकप्रिय शोज़ में शामिल Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इन दिनों गोकुलधाम सोसाइटी रहस्य और तनाव के माहौल से गुजर रही है। पहले पोपटलाल का दुल्हन के रूप में सजा रहस्यमयी पुतला चर्चा का विषय बना और अब घर-घर से गायब हो रहे Gold Jewellery ने पूरी सोसाइटी को सकते में डाल दिया है।
दरअसल, पोपटलाल जब एक अजीब पुतले को घर लेकर आते हैं, तो सोसाइटी के लोग हैरान रह जाते हैं। पुतले के उल्टे पैर देखकर पुरुष मंडली के मन में डर बैठ जाता है और वे इसे किसी चुड़ैल से जोड़कर देखने लगते हैं। इसी बीच अचानक सोसाइटी में Gold Jewellery Theft की घटनाएं सामने आने लगती हैं, जिससे हर घर में दहशत का माहौल बन जाता है।
कहानी में तब और मोड़ आता है, जब पता चलता है कि चोरी हुए गहनों में से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें Popatlal पहले देख चुके थे और उनकी सराहना भी कर चुके थे। यह बात गोकुलधाम के सदस्यों के मन में शक पैदा कर देती है और पोपटलाल सवालों के घेरे में आ जाते हैं।
अब सोसाइटी में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या रहस्यमयी पुतले और चोरी की घटनाओं के बीच कोई सीधा संबंध है, या फिर कोई शातिर चोर इस अजीब घटनाक्रम का फायदा उठाकर सबको गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
हालात बिगड़ते देख गोकुलधाम के निवासी आखिरकार Inspector Chalu Pandey से मदद मांगने का फैसला करते हैं। अब चालू पांडे के सामने न सिर्फ चोर को पकड़ने की, बल्कि इस पूरे रहस्य को सुलझाने की भी बड़ी चुनौती है।
हालांकि परेशानी चाहे जितनी बड़ी हो, गोकुलधाम की एकता हर बार की तरह कायम रहती है। सोसाइटी के सभी सदस्य एक-दूसरे का साथ देते नजर आते हैं, जो इस शो की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चालू पांडे असली चोर तक पहुंच पाएंगे? क्या पोपटलाल का पुतला इस पूरे केस की अहम कड़ी साबित होगा? या फिर गोकुलधाम में ही छिपा है कोई ऐसा चेहरा, जिसका राज खुलना अभी बाकी है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार रहेगा।