Dengue पर बड़ी जीत! भारत को मिला पहला Approved Vaccine, अब 4 से 60 साल तक के लोगों को मिलेगा सुरक्षा कवच
भारत की Public Health System के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। CDSCO ने देश के पहले Dengue Vaccine Qdenga® को मंजूरी दे दी है। 4 से 60 वर्ष तक के लोगों के लिए Approved यह Vaccine न सिर्फ Dengue से बचाव करेगा, बल्कि देश में Dengue Control Campaign को भी नई मजबूती देगा। आखिर यह Vaccine कितना असरदार है और कब लगेगा? जानिए पूरी जानकारी...
अनन्य सोच । भारत में Dengue से हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं। ऐसे में अब Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) ने देश के पहले Dengue Vaccine Qdenga® को मंजूरी देकर सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। यह Recombinant Live Attenuated Tetravalent Dengue Vaccine 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों में Dengue से बचाव के लिए Approved किया गया है।
Health Ministry के अनुसार, इस Vaccine का निर्माण Takeda GmbH, Germany ने किया है, जबकि भारत में इसका आयात Takeda Biopharmaceuticals India Pvt. Ltd. करेगी। यह मंजूरी Drugs and Cosmetics Act, 1940 तथा Drugs Rules, 1945 के तहत गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता के विस्तृत वैज्ञानिक मूल्यांकन के बाद दी गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, Qdenga® Vaccine को Recombinant DNA Technology से विकसित किया गया है। इसे त्वचा के नीचे Subcutaneous Injection के रूप में लगाया जाएगा। इसकी Vaccination Schedule में 0.5 ml की दो Dose शामिल हैं, जिन्हें 0 और 3 महीने के अंतराल पर दिया जाएगा।
इस Vaccine की प्रभावशीलता को लेकर दुनिया के कई देशों में व्यापक Clinical Trial किए गए। Brazil, Thailand, Sri Lanka समेत आठ से अधिक देशों में हुए अध्ययन के साथ भारत में भी Phase-III Trial के दौरान इसकी Safety और Immunogenicity का सफल परीक्षण किया गया।
सबसे खास बात यह है कि Qdenga® को पहले ही European Union, Great Britain, Switzerland, Indonesia, Malaysia और Thailand सहित 42 देशों में Regulatory Approval मिल चुका है। इसे World Health Organization (WHO) का Prequalification भी प्राप्त है। वैश्विक स्तर पर अब तक इसकी 24 Million से अधिक Dose वितरित की जा चुकी हैं और Post-Marketing Surveillance में इसकी सुरक्षा को लेकर कोई गंभीर चिंता सामने नहीं आई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मंजूरी National Vector Borne Disease Control Programme (NVBDCP) के तहत चल रहे Vector Control, Surveillance, Early Diagnosis और Patient Management जैसे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएगी। आने वाले समय में यह Vaccine भारत में Dengue से होने वाले गंभीर संक्रमण और अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।