जयपुर एयरपोर्ट पर महिला शक्ति का सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एटीसी महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Mar 8, 2026 - 18:06
Mar 10, 2026 - 08:43
 0
जयपुर एयरपोर्ट पर महिला शक्ति का सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एटीसी महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Ananya soch: Women Empowerment

अनन्य सोच। Jaipur Airport Event: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से किया गया, जिसमें विमानन क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते योगदान को सराहा गया. कार्यक्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में कार्यरत महिला कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्य की सराहना की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है एयर ट्रैफिक कंट्रोल जैसे जिम्मेदार और चुनौतीपूर्ण विभाग में भी महिलाएं पूरी दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और एयरपोर्ट संचालन में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है. कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों के साथ केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया और उनके समर्पण को सराहा गया।एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल, सुरक्षा, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करना और उनके कार्यों को पहचान देना था. एयरपोर्ट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला कर्मचारियों के बीच उत्साह और गर्व की भावना को और मजबूत किया.