अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Jun 21, 2025 - 20:43
Jun 22, 2025 - 12:32
 0
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Ananya soch: International Yoga Day celebrated

अनन्य सोच। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रताप नगर स्थित शिवम गार्डन में अग्रवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. योग प्रशिक्षक रामअवतार अग्रवाल की अगुवाई में लोगों ने लगभग सवा घंटे तक योग, ध्यान व आसनों की कई टेक्निक्स को सीखा. प्रचार सचिव हर्षित गर्ग ने बताया कि योग प्रशिक्षक ने अलग-अलग बीमारियों को ध्यान में रखकर क्रियाएं बताई. लोगों ने ध्यानपूर्वक सभी क्रियाओं को सीखा, समझा और अनुसरण किया. साथ ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करने का वादा भी किया. कार्यक्रम के प्रारंभ मे समिति संरक्षक एम.एल.अग्रवाल ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया. समिति  महासचिव भगवान सहाय सिंहल ने बताया कि योगाभ्यास कार्यक्रम मे  सर्व समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. समिति अध्यक्ष डाँ.लोकेश गुप्ता ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।संयुक्त सचिव डाँ.अरूण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अन्त मे सभी योग करने वालों को छाछ पिलाई गई.