बिना टैक्स डंपरों पर सख्ती: जयपुर RTO का बड़ा एक्शन प्लान, 1000+ वाहनों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Mar 25, 2026 - 18:30
Mar 26, 2026 - 06:36
 0
बिना टैक्स डंपरों पर सख्ती: जयपुर RTO का बड़ा एक्शन प्लान, 1000+ वाहनों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Ananya soch: Transport Department

अनन्य सोच। Rajasthan News: राजधानी में अवैध रूप से संचालित (Dumpers Action) डंपरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। (Jaipur RTO) जयपुर आरटीओ प्रथम ने बिना अग्रिम कर चुकाए चल रहे 1000 से अधिक डंपरों की सूची खान विभाग को भेजकर कार्रवाई तेज कर दी है।

ई-रवन्ना बंद, अब नहीं चलेगा खेल

(Motor Vehicle Act) नियमों के अनुसार बिना टैक्स भुगतान कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चल सकता। ऐसे में इन डंपरों के ई-रवन्ना (ई-ट्रांजिट पास) बंद किए जा रहे हैं, जिससे खनन कार्य में उनका उपयोग रुक जाएगा। यह कदम टैक्स वसूली सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

नियम तोड़े तो तुरंत होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहन मालिकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। बकाया टैक्स पर पेनल्टी के साथ मौके पर ही वाहन सीज किए जाएंगे और 5000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

अधिकारियों के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई

यह अभियान राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसमें डीटीओ आदर्श राघव ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

व्यवस्था में पारदर्शिता का प्रयास

इस पहल का उद्देश्य न केवल टैक्स वसूली बढ़ाना है, बल्कि परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी और नियमबद्ध बनाना भी है। इससे अवैध परिवहन पर लगाम लगेगी और सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।