कैनवास पर उतरेगा बंटवारे का दर्द! जवाहर कला केंद्र में जुटेंगे शहर के दिग्गज कलाकार

आजादी के जश्न के बीच एक ऐसी टीस भी है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। जवाहर कला केंद्र में अब यही दर्द रंगों और तस्वीरों के जरिए जिंदा किया जाएगा, जानिए पूरा शेड्यूल।

Aug 10, 2026 - 17:26
Aug 10, 2026 - 17:28
 0
कैनवास पर उतरेगा बंटवारे का दर्द! जवाहर कला केंद्र में जुटेंगे शहर के दिग्गज कलाकार

अनन्य सोच। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) द्वारा हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) एवं विभाजन विभीषिका (Partition Horrors) कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जवाहर कला केंद्र (Jawahar Kala Kendra) में विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर जवाहर कला केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक गोपालराम बिरड़ा (Gopal Ram Birda) भी मौजूद रहे।

इसी क्रम में 10 से 12 अगस्त तक विभाजन विभीषिका पर आधारित चित्रकला कार्यशाला (Painting Workshop) का आयोजन होगा। इसमें  कई वरिष्ठ कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला 10 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू होगी और इसमें बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी 13 से 16 अगस्त तक आम जनता के अवलोकन के लिए लगाई जाएगी। इस पूरे आयोजन का संयोजन डॉ प्रेम सिंह चारण करेंगे।

कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में 13 अगस्त की शाम केंद्र में देशभक्ति गीतों (Patriotic Songs) का कार्यक्रम "आजादी के तराने" आयोजित होगा, जिसमें संजय रायजादा, प्रोफेसर गौरव जैन, दीपशिखा और नेहा काला अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा 13 और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका पर आधारित फिल्मों की स्क्रीनिंग (Film Screening) भी की जाएगी, जो दर्शकों को उस दौर की झलक दिखाएगी।

14 अगस्त को स्कूली विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग (Poster Making) प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें बच्चे विभाजन विभीषिका पर आधारित पोस्टर बनाएंगे। साथ ही केंद्र परिसर में रंगोली (Rangoli) भी सजाई जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इन सभी कार्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा, जिससे शहरवासी बिना किसी शुल्क के इस कला और इतिहास के संगम का हिस्सा बन सकेंगे।