Miss Rajasthan Finale Week : मिस राजस्थान का फिनाले वीकः न्यूट्रिशन एक्सपर्ट जैन ने मॉडल्स को दिए टिप्स

May 19, 2024 - 21:35
May 21, 2024 - 16:25
 0
Miss Rajasthan Finale Week : मिस राजस्थान का फिनाले वीकः न्यूट्रिशन एक्सपर्ट जैन ने मॉडल्स को दिए टिप्स

Ananya soch: Miss Rajasthan Finale Week 

अनन्य सोच। Miss Rajasthan Finale Week: न्यूट्रिशन एक्सपर्ट कीर्ति जैन ने कहा कि समय पर खाना और पर्याप्त मात्रा में खाना शरीर के लिए बहुत जरूरी है. भागती दौड़ती लाइफ में लोग हेल्दी फूड खाना व समय पर भोजन करना भूल गए हैं.

जैन ने ये बात रविवार को हिल्टन होटल में शुरू हुए मिस राजस्थान 2024 के फिनाले वीक के दौरान कही. जैन ने इस सेशन में न्यूट्रीशन के जरूरी टिप्स दिए. इस मौके पर फैशन कोरियोग्राफर शाहरुख खान ने गर्ल्स को टहलने या पैदल चलने की बारीकियों से अवगत कराया.

आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि सात दिन चलने वाले इस ग्रूमिंग सेशन में फैशन जगत के फेमस एक्सपर्ट ग्रूमिंग सेशन लेंगे. टैलेंट राउंड व प्री फिनाले 23 मई को होगा. वहीं ग्रैंड फिनाले 25 मई को बिड़ला सभागार में होगा. इसमें निवारण कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग के 28 उभरते डिजाइनर अपना कलेक्शन शोकेस करेंगे. साथ ही फैशन डिजाइनर प्रशांत कुमार पोद्दार का कलेक्शन फिनाले में शोकेस होगा.