Mrs Rajasthan 2026: 1700 महिलाओं के बीच चमकीं उमा मीना और श्वेता कंसाना
रॉयल रैंप, दमदार कॉन्फिडेंस और ग्रैंड फिनाले में ऐसा जलवा कि देर रात तक थमी नहीं तालियां
अनन्य सोच। जगमगाती रोशनी, रॉयल अंदाज़, ग्लैमरस आउटफिट्स और आत्मविश्वास से भरी मुस्कान… जामडोली स्थित हैवा हैवन रिसोर्ट में आयोजित मिसेज राजस्थान 2026 का ग्रैंड फिनाले किसी फिल्मी अवॉर्ड नाइट से कम नहीं दिखा। लेकिन इस चमक-दमक के पीछे छिपा सबसे बड़ा ‘सीक्रेट’ था उन महिलाओं का आत्मविश्वास, जिन्होंने हजारों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई।
फ्यूजन ग्रुप और ग्रैंड सफारी के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट में प्रदेशभर से आई 1700 महिलाओं में से टॉप 20 फाइनलिस्ट चुनी गईं। आखिरकार सिल्वर कैटेगरी में उमा मीना और गोल्ड कैटेगरी में श्वेता कंसाना ने मिसेज राजस्थान 2026 का ताज अपने नाम कर लिया।
रैंप पर दिखा रॉयल फैशन और कॉन्फिडेंस का जलवा
ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने पहले राउंड में मोनिका अडवाणी के रॉयल कलेक्शन को बेहद शानदार अंदाज़ में पेश किया। इसके बाद जस्सी छाबड़ा के कॉकटेल लुक और ग्लैमरस मेकओवर ने मंच पर फैशन का अलग ही रंग बिखेर दिया। टॉप 10 मॉडल्स ने गाउन राउंड में अपनी ग्रेस और कॉन्फिडेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।
स्टार फ्लेम डांस ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुतियों और एंकर गौरव शर्मा की ऊर्जा से भरी होस्टिंग ने पूरे माहौल को और भव्य बना दिया। शो की कोरियोग्राफी शाहरुख और सुधीर ने की।
विनर्स ने जीता दिल, अब मिसेज एशिया की तैयारी
सिल्वर कैटेगरी में नीतू राठौड़ फर्स्ट रनरअप और ख्याति पारीक सेकंड रनरअप रहीं। वहीं गोल्ड कैटेगरी में विनीता दीक्षित फर्स्ट रनरअप और अदिति चौधरी सेकंड रनरअप चुनी गईं।
कार्यक्रम की आयोजक निमिषा मिश्रा और योगेश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को नया आत्मविश्वास और मंच देना है। खास बात यह रही कि टॉप परफॉर्मर्स को जल्द होने वाले ‘मिसेज एशिया’ के लिए डायरेक्ट एंट्री भी दी जाएगी।
कार्यक्रम में मिसेज टैलेंटेड, मिसेज फोटोजेनिक, मिसेज फिटनेस फ्रीक और मिसेज बेस्ट इन स्पीच समेत 20 से अधिक सब-टाइटल भी दिए गए। देर रात तक चले इस ग्रैंड फिनाले ने साबित कर दिया कि अब राजस्थान की महिलाएं केवल सपने नहीं देख रहीं, बल्कि उन्हें रॉयल अंदाज़ में जी भी रही हैं।