अखाड़ा, दंगल और केसरी...अब साइबर सुरक्षा में भी होगी 'कुश्ती', जीतने वाले को मिलेगी गदा

NIELIT ने लॉन्च किया देश का अनोखा हैकाथॉन 'साइबर कुश्ती 2026', बग ढूंढने की स्पीड नहीं बल्कि सही फैसला लेने की काबिलियत होगी असली टेस्ट — जानें कैसे लें हिस्सा

Aug 16, 2026 - 22:58
Aug 16, 2026 - 23:00
 0
अखाड़ा, दंगल और केसरी...अब साइबर सुरक्षा में भी होगी 'कुश्ती', जीतने वाले को मिलेगी गदा

अनन्य सोच। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर सुरक्षा को नई दिशा देने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) ने 15 अगस्त को एक अनोखा national hackathon लॉन्च किया है — 'साइबर कुश्ती 2026'। यह प्रतियोगिता आम साइबर सुरक्षा कॉम्पिटिशन्स से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें सिर्फ खामियां ढूंढने की रफ्तार नहीं, बल्कि सही decision-making को परखा जाएगा।

हर टीम को मिलेगा एक जैसा 'अधूरा' पैकेज

NIELIT के महानिदेशक प्रो. एम. एम. त्रिपाठी ने इस हैकाथॉन को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। इसमें हिस्सा लेने वाली हर टीम को एक जैसा security assessment package दिया जाएगा, जिसमें AI-generated जानकारी, सोर्स कोड और application logs शामिल होंगे। खास बात यह है कि इसमें जानबूझकर गलत और भ्रामक निष्कर्ष भी डाले जाएंगे, ताकि टीमें असली और नकली खतरे में फर्क पहचान सकें।

15 अगस्त को ही लॉन्च करने के पीछे खास वजह

प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि एक जमाने में समस्या ढूंढना सबसे मुश्किल काम था, लेकिन आज मशीनें इंसानों से कहीं तेज नतीजे दे देती हैं। असली चुनौती अब यह तय करना है कि कौन-सा नतीजा सही है। उन्होंने कहा कि इसे स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च करना जानबूझकर किया गया, क्योंकि आज़ादी का मतलब है किसी बात से असहमत होने का आत्मविश्वास रखना।

तीन राउंड में होगा पूरा मुकाबला

यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी — पहला राउंड 'अखाड़ा' 15 सितंबर को ऑनलाइन होगा, जिसमें से 50 टीमें आगे बढ़ेंगी। दूसरा राउंड 'दंगल' 24 सितंबर को होगा, जिसमें 10 फाइनलिस्ट टीमें चुनी जाएंगी। फाइनल राउंड 'केसरी' 9 अक्टूबर को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आमने-सामने आयोजित होगा।

जीतने वाली टीम को मिलेगी पारंपरिक गदा

विजेता टीम को "साइबर केसरी 2026" का खिताब और पारंपरिक गदा प्रदान की जाएगी, जबकि रनर-अप टीमों को "रुस्तम" और "पहलवान" के खिताब मिलेंगे। यह प्रतियोगिता पूरी तरह मुफ्त है और 10 सितंबर 2026 तक तीन-तीन सदस्यों की टीमों के लिए registration खुला रहेगा।