खुशखबरी! स्टूडेंट्स के लिए बढ़ी स्कॉलरशिप की डेडलाइन, अब इस तारीख तक करें अप्लाई वरना छूट जाएगा मौका
अगर आप भी 12,000 रुपये सालाना वाली सरकारी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से चूक गए थे, तो अब घबराने की जरूरत नहीं। शिक्षा मंत्रालय ने लाखों मेधावी छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है और आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। जानिए नई डेडलाइन, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी हर जरूरी बात।
अनन्य सोच । स्कीम (NMMSS) 2026-27 के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है। पहले यह प्रक्रिया 1 जून 2026 से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर शुरू हुई थी, लेकिन अब चयनित छात्रों को आवेदन भरने के लिए एक महीने से ज्यादा का अतिरिक्त समय मिल गया है। साथ ही, इंस्टीट्यूशन नोडल ऑफिसर (INO) द्वारा वेरिफिकेशन यानी L1 स्तर की डेडलाइन 15 अक्टूबर 2026 और डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर (DNO) द्वारा L2 वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
यह स्कॉलरशिप स्कीम खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होनहार छात्रों के लिए बनाई गई है, ताकि आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने वालों की संख्या कम हो और छात्र बारहवीं तक स्कूली शिक्षा पूरी कर सकें। इसके तहत हर साल कक्षा नौ के करीब एक लाख छात्रों को नई स्कॉलरशिप दी जाती है, बशर्ते उन्होंने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश स्तर की परीक्षा पास की हो। बाद में यह स्कॉलरशिप एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर कक्षा दस से बारह तक रिन्यू होती रहती है।
खास बात यह है कि यह स्कीम सिर्फ सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और लोकल बॉडी स्कूलों के छात्रों के लिए ही लागू है। पात्रता के लिए माता-पिता की सालाना आमदनी 3.50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और कक्षा सातवीं में कम से कम 55% अंक (SC/ST छात्रों को 5% की छूट) जरूरी हैं। स्कॉलरशिप की राशि DBT मोड के जरिए सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में PFMS सिस्टम से भेजी जाती है।
मंत्रालय के मुताबिक 31 अगस्त 2026 तक 79,398 नए और 1,87,208 रिन्यूअल आवेदन आ चुके हैं। जिन छात्रों ने पहले आवेदन कर दिया है, उन्हें अपने आवेदन का वेरिफिकेशन स्टेटस भी जरूर चेक करना चाहिए, ताकि आखिरी वक्त पर कोई परेशानी न हो।