film Mannat: फिल्म मन्नत का प्रीमियम शो मुंबई में हुआ

Feb 13, 2024 - 18:50
Feb 14, 2024 - 14:13
 0
film Mannat: फिल्म मन्नत का प्रीमियम शो मुंबई में हुआ

Ananya soch: film Mannat

अनन्य सोच। film Mannat: एवरेस्ट मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म मन्नत का प्रीमियम शो मुंबई में हुआ. शो में सभी कलाकार मौजूद रहे. फिल्म की कहानी एक राजस्थानी कलाकार पर फिल्माई गई है, जिसे थिएटर का शोक होता है लेकिन चाचा उसे थिएटर नही जाने देते सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए बार बार ताने मारते है. साथ ही शादी करने की बात करते है.

एक दिन थिएटर कलाकार रानी दुखी हो कर अपने हाथ की नस काट लेती है और दुनियां से अलविदा हो जाती है. दुसरी और गांव में एक भी टॉयलेट नही होता है. स्कूल में मास्टरजी के कहने पर गांव में पहला टॉयलेट बनाया जाता है. टॉयलेट की खुशी में मिठाई बाटी जाती है और गांव वालो को घर घर में टॉयलेट बनाने के लिए जागरूक करते है. फिल्म में डॉ. बुलबुल नायक ने मुख्य किरदार भी निभाया है. वहीं निदेशक फिरोज मिर्जा ने किया है. इसके अलावा मनन आसुदानी, करन सोनी, गोपाल दास, देवांग सैनी, खुशबू आसुदानी, धनश्याम मीणा सरीखे कलाकारों ने अभिनय किया.