रेलवे अपडेट: अजमेर-बान्द्रा एक्सप्रेस के समय में बदलाव, होली पर बीकानेर स्पेशल और कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
Ananya soch: Ajmer Bandra Superfast Express
अनन्य सोच। Junction Timing Change: उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और तकनीकी कार्यों के मद्देनज़र कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं में बदलाव की घोषणा की है. सबसे पहले, उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भरूच जंक्शन पर संचालन समय 17 फरवरी से आंशिक रूप से बदला जाएगा. अब यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे आगमन और 7:57 बजे प्रस्थान के बजाय 8:55 बजे आगमन तथा 8:57 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं पालनपुर-अहमदाबाद रेलखंड पर महेसाना और जगुदन स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 974 पर तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है. (Bhavnagar Bikaner Special Train) इसके चलते योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती एक्सप्रेस और दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस 16 फरवरी को परिवर्तित मार्ग महेसाना–कटोसन रोड–कलोल होकर संचालित होंगी.
होली पर्व पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 22 फरवरी से 29 मार्च तक किया जाएगा. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार सुबह 4:25 बजे भावनगर से रवाना होकर सोमवार रात 1:15 बजे बीकानेर पहुंचेगी. वापसी में बीकानेर से यह ट्रेन 23 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार सुबह 9 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 4:35 बजे भावनगर पहुंचेगी. इसके अलावा (Santaragachi Ajmer Special) संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि भी बढ़ा दी गई है. (North Western Railway Update) यह सेवा संतरागाछी से 2 से 30 मार्च तक और अजमेर से 5 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें.