ease of doing business: ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में मॉडल स्टेट बनता राजस्थान

Jul 26, 2023 - 08:31
Jul 27, 2023 - 10:39
 0

Ananya soch: ease of doing business

अनन्य सोच। राज्य में उद्योगों की स्थापना में प्रक्रिया को आसान करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. जिसके तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से क्षेत्रीय अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में विस्तार करते हुए ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस की राह में विशेष पहल की गई है. राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारियों के अधिकार क्षेत्रों को विस्तृत करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे है, ताकि राज्य में उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाकर उद्योग स्थापना को सुविधाजनक बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि राज्य में उद्यमियों को प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में नियमानुसार कार्य करने एवं मौजूदा भौगोलिक एवं पारिस्थितिकी परिस्थितियों में सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे.