राजस्थान रोडवेज में फिर बड़ा खुलासा: 35 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, 2250 रुपये वसूले

राजस्थान रोडवेज में फिर बड़ा खुलासा: 35 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, 2250 रुपये वसूले

Ananya soch: Kota Bus Route

अनन्य सोच। Rajasthan State Road Transport Corporation में एसटीडी गिरोह पर कार्रवाई के बावजूद बिना टिकट यात्रा के मामले थम नहीं रहे हैं. ताजा प्रकरण Jhalawar District से सामने आया, जहां सोमवार को औचक जांच में एक बस में 35 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए. (Roadways Checking Drive) जानकारी के अनुसार कोटा से झालावाड़ जा रही रोडवेज बस की सुकेत क्षेत्र में चेकिंग की गई. जांच के दौरान बस सारथी बलवीर सिंह ड्यूटी पर मौजूद थे. टीम को बस में बड़ी संख्या में यात्री बिना वैध टिकट मिले, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई. यात्रियों से कुल 2250 रुपये किराया राशि वसूली गई। यह अभियान झालावाड़ डिपो के नंदकिशोर मीना के नेतृत्व में संचालित हुआ. (Without Ticket Passengers) अधिकारियों का कहना है कि लगातार निरीक्षण और सख्त निगरानी के बावजूद कुछ रूटों पर बिना टिकट यात्रा की समस्या चिंताजनक बनी हुई है. प्रशासन ने नियमित चेकिंग और जवाबदेही तय करने की बात दोहराई है.