Dog Attack Jaipur: जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा पर बड़ा सवाल: टर्मिनल-2 में महिला यात्री पर डॉग अटैक, मची अफरा-तफरी

Feb 15, 2026 - 16:36
Feb 16, 2026 - 17:23
 0
Dog Attack Jaipur: जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा पर बड़ा सवाल: टर्मिनल-2 में महिला यात्री पर डॉग अटैक, मची अफरा-तफरी

Ananya soch: Dog Attack Jaipur

अनन्य सोच। Rajasthan Airport Security: Jaipur International Airport पर रविवार को डॉग बाइट की गंभीर घटना सामने आई, जिसने एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. Airport Terminal 2 के अराइवल क्षेत्र में एक महिला यात्री पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया. हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई. 

(Jaipur Breaking News) घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर में लंबे समय से आवारा कुत्तों की आवाजाही देखी जा रही है. स्थानीय यात्रियों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया. 

यात्रियों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि एयरपोर्ट परिसर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी यात्री की सुरक्षा से समझौता न हो.