Rajasthan Board Exam: RBSE बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से: 19.90 लाख विद्यार्थी, 6,194 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था

Rajasthan Board Exam: RBSE बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से: 19.90 लाख विद्यार्थी, 6,194 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था

Ananya soch: Rajasthan Board Exam

अनन्य सोच। Senior Secondary Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं कल गुरुवार से प्रदेशभर में प्रारंभ होंगी. (Secondary Examination) इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 19 लाख 90 हजार 57 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है. परीक्षाएं राज्य के 6 हजार 194 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार (RBSE Exams) सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109, सीनियर सेकेंडरी में 9 लाख 10 हजार 9, प्रवेशिका में 7 हजार 817 तथा वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 4 हजार 122 विद्यार्थी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं. (Education Department) नकल रोकने के लिए सीसीटीवी निगरानी, उड़नदस्ते, विशेष दल एवं अभय कमांड सेंटर से मॉनिटरिंग की जाएगी। बोर्ड ने विद्यार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.