RPSC Exam Alert: 23 जुलाई से Download होंगे Admit Card, 26-27 जुलाई को Jaipur में होगी बड़ी Exam; एक गलती पड़ सकती है भारी

RPSC ने Junior Law Officer (JDA) Competitive Exam-2025 और Agriculture Research Officer Recruitment-2024 से जुड़े बड़े अपडेट जारी किए हैं। जहां 26-27 जुलाई को होने वाली Exam के लिए Admit Card 23 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे, वहीं Agriculture Chemistry के 45 अभ्यर्थियों की Eligibility Verification List भी जारी कर दी गई है। आयोग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय, दस्तावेज और नियमों की अनदेखी उम्मीदवारों का भविष्य प्रभावित कर सकती है।

Jul 21, 2026 - 07:55
Jul 21, 2026 - 08:02
 0
RPSC Exam Alert: 23 जुलाई से Download होंगे Admit Card, 26-27 जुलाई को Jaipur में होगी बड़ी Exam; एक गलती पड़ सकती है भारी

अनन्य सोचराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। Junior Law Officer (Jaipur Development Authority) Competitive Exam-2025 का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2026 को जयपुर जिला मुख्यालय पर दो पारियों में होगा। पहली पारी सुबह 9 बजे से 12 बजे तथा दूसरी पारी 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

आयोग के अनुसार, प्रत्येक OMR Answer Sheet में पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 10 मिनट दिए जाएंगे। परीक्षा के Admit Card 23 जुलाई को RPSC Website और SSO Portal पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि अथवा Recruitment Portal के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

सबसे महत्वपूर्ण निर्देश यह है कि परीक्षा केंद्र पर Exam Start होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे Google Map पर पूरी तरह निर्भर न रहें, बल्कि Admit Card पर अंकित परीक्षा केंद्र का पता पहले ही सत्यापित कर लें।

पहचान के लिए Original Aadhaar Card (रंगीन प्रिंट) या नवीनतम फोटोयुक्त Voter ID, Passport अथवा Driving Licence साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करना आवश्यक है। बिना स्पष्ट पहचान-पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की भी चेतावनी दी है। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत या किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना आयोग के Control Room पर तुरंत देने को कहा गया है। Rajasthan Public Examination Act-2022 के तहत नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना और संपत्ति जब्त किए जाने जैसी कठोर कार्रवाई का प्रावधान है।

इधर, Agriculture Research Officer (Agriculture Department) Recruitment-2024 के अंतर्गत Agriculture Chemistry विषय के 45 अभ्यर्थियों की Eligibility Verification List भी जारी कर दी गई है। यह केवल Document Verification के लिए अस्थायी सूची है, अंतिम चयन सूची नहीं। आयोग ने अभ्यर्थियों को 24 से 30 जुलाई 2026 के बीच SSO Recruitment Portal पर Detailed Application Form भरने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेजों का सत्यापन Agriculture Department करेगा और निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा।

इसके अलावा Assistant Professor (Medical Education Department) Recruitment-2024 के अंतर्गत Pediatrics Surgery (Super Speciality) के 6 अभ्यर्थियों को Interview के लिए सफल घोषित किया गया है। वहीं आयोग ने जानकारी दी कि OMR Sheet में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं भरने के कारण 5 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ऐसे में आयोग के हर निर्देश का पालन करना अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी है।