6500 पदों पर भर्ती का बिगुल! RPSC ने जारी किया वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा-2025 का पूरा शेड्यूल, जानिए किस दिन होगा आपका पेपर
12 से 18 जुलाई तक चलेगी परीक्षा; 4 ग्रुप में बांटे गए विषय, लाखों अभ्यर्थियों की धड़कनें तेज
अनन्य सोच। राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
इस बार आयोग ने परीक्षा संचालन को व्यवस्थित और सुचारु बनाने के लिए विषयों को चार अलग-अलग ग्रुप—ए, बी, सी और डी में विभाजित किया है। खास बात यह है कि कुल 6500 पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिससे प्रतियोगी छात्रों के बीच उत्साह का माहौल है।
किस ग्रुप में कौन-सा विषय?
आयोग के अनुसार ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय रखा गया है। इसकी परीक्षा 12 जुलाई को होगी। वहीं ग्रुप-बी में हिंदी विषय शामिल किया गया है, जिसकी परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित होगी। ग्रुप-सी में साइंस और संस्कृत विषय रखे गए हैं। साइंस की परीक्षा 14 जुलाई और संस्कृत की परीक्षा 15 जुलाई को होगी।
सबसे बड़ा ग्रुप-डी रखा गया है, जिसमें गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय शामिल हैं। इन विषयों की परीक्षाएं 16 से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।
सबसे ज्यादा पद गणित और विज्ञान में
इस भर्ती में सबसे अधिक पद गणित और विज्ञान विषय के लिए निकाले गए हैं। गणित के लिए 1385 और विज्ञान के लिए 1355 पद निर्धारित किए गए हैं। अंग्रेजी विषय में 1305 तथा हिंदी में 1052 पदों पर भर्ती होगी।
संस्कृत के 940, सामाजिक विज्ञान के 401 और उर्दू के 48 पद शामिल हैं। वहीं पंजाबी, सिंधी और गुजराती जैसे विषयों में भी भर्ती के अवसर दिए गए हैं।
परीक्षा कार्यक्रम एक नजर में
ग्रुप विषय परीक्षा तिथि समय
ग्रुप-A सोशल साइंस 12 जुलाई GK: 10-12 बजे, विषय: 3-5:30 बजे
ग्रुप-B हिंदी 13 जुलाई GK: 10-12 बजे, विषय: 3-5:30 बजे
ग्रुप-C साइंस 14 जुलाई GK: 10-12 बजे, विषय: 3-5:30 बजे
ग्रुप-C संस्कृत 15 जुलाई 10-12:30 बजे
ग्रुप-D गणित 16 जुलाई GK: 10-12 बजे, विषय: 3-5:30 बजे
ग्रुप-D इंग्लिश 17 जुलाई 10-12:30 बजे
ग्रुप-D उर्दू 17 जुलाई 3-5:30 बजे
ग्रुप-D पंजाबी 18 जुलाई 10-12:30 बजे
ग्रुप-D सिंधी/गुजराती 18 जुलाई 3-5:30 बजे
विषयवार पदों का पूरा गणित
विषय पद संख्या
गणित 1385
विज्ञान 1355
अंग्रेजी 1305
हिंदी 1052
संस्कृत 940
सामाजिक विज्ञान 401
उर्दू 48
पंजाबी 11
सिंधी 2
गुजराती 1
अब शुरू होगी असली रेस
RPSC का यह शेड्यूल जारी होते ही प्रतियोगी छात्रों ने अपनी तैयारी को अंतिम दौर में पहुंचाना शुरू कर दिया है। परीक्षा तिथियां तय होने के बाद अब उम्मीदवारों के सामने समय कम और चुनौती बड़ी है। ऐसे में आने वाले 45 दिन लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य की दिशा तय करेंगे।