रामगंज' में दिखा कलाकारों का टैलेंट

Jan 31, 2023 - 17:45
 0
रामगंज' में दिखा  कलाकारों का टैलेंट

अनन्य सोच, जयपुर। फिल्म रामगंज में प्रदेश के थिएटर कलाकारों का टेलेंट देखने को मिला, जिसके प्रीमियर में पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। फिल्म के लेखक-निर्देशक फिरोज मिजां ने बताया कि इसकी कहानी आईएएस ऑफिसर पर आधारित है। फिल्म में प्रदेश के कई थिएटर कलाकारों ने अपने अभिनय क्षमता का परिचय दिया है। आईएस की भूमिका बुलबुल नायक ने निभाई है। वहीं करण सिंह, गोपाल दास, चाइल्ड आर्टिस्ट मनन आसुदानी सहित कई अन्य प्रमुख रोल में हैं।