स्लम के बच्चों को मिले Sports Shoes और Football, ‘100 Medals Targeted Foundation’ ने जगाई नई उम्मीद

चित्रकूट में जरूरतमंद बच्चों के हाथों में जब Sports Shoes, Football और किताबें पहुंचीं तो उनके सपनों को नई उड़ान मिल गई। ‘100 Medals Targeted Foundation’ की यह पहल खेल और शिक्षा के जरिए भविष्य गढ़ने की दिशा में बड़ा कदम बनकर उभरी है।

Jun 13, 2026 - 18:50
Jun 13, 2026 - 18:55
 0
स्लम के बच्चों को मिले Sports Shoes और Football, ‘100 Medals Targeted Foundation’ ने जगाई नई उम्मीद

अनन्य सोच। खेल प्रतिभाओं को संसाधनों की कमी के कारण पीछे नहीं रहना पड़े, इसी सोच के साथ 100 Medals Targeted Foundation ने चित्रकूट में एक विशेष Sports Equipment Donation Drive का आयोजन किया। इस अभियान के तहत स्लम क्षेत्र के बच्चों को Sports Shoes, Football सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरित की गई। साथ ही करीब 50 बच्चों को शिक्षा के लिए पुस्तकें और स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई गई।

फाउंडेशन की इस पहल ने उन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी, जो अब तक खेल सामग्री के अभाव में अपने सपनों को सीमित मानते थे। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल खेल सामग्री बांटना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना भी रहा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक कर्नल हिम्मत वर्मा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल ऐसे मजबूत Support System की है, जो बच्चों को सही अवसर और संसाधन उपलब्ध करा सके। उन्होंने कहा कि यदि अधिक बच्चे खेलों से जुड़ेंगे तो आने वाले वर्षों में देश को और अधिक खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन मिलेंगे।

इस अभियान को सफल बनाने में प्रांजना फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। संस्था की मदद से खेल सामग्री और शैक्षणिक संसाधन जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खेलों के प्रति उत्साह और ऊर्जा साफ दिखाई दी।

फाउंडेशन का मानना है कि Grassroots Sports Development ही देश की खेल संस्कृति को मजबूत बना सकता है। इसी सोच के साथ संस्था भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाकर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को खेल और शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराती रहेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि जमीनी स्तर पर शुरू हुई ऐसी पहलें आने वाले समय में भारत के खेल भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।