Binani Ri Talaash: राजस्थानी भाषा में हास्य से भरपूर नाटक बीनणी री तलाश का मंचन आज

Oct 9, 2023 - 10:29
Oct 10, 2023 - 06:36
 0

Ananya soch: Binani Ri Talaash

अनन्य सोच, जयपुर। Binani Ri Talaash: आशादर्शन कला संस्था के बैनर पर वरिष्ठ नाट्य लेखक-निर्देशक के. के. कोहली के निर्देशन में सोमवार को शाम 7 बजे रवींद्र मंच पर नाटक बीनणी री तलाश (Binani Ri Talaash) का मंचन किया जाएगा. जिसमें दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, असुरक्षित बालिका, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, लड़के और लड़कियों में भेदभाव को मिटाना, राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देना आदि गम्भीर विषयों को केंद्र में रखा गया है. राजस्थानी भाषा में लिखित इस नाटक का लेखन ही इस तरह से किया गया है कि गम्भीर विषयों के माध्यम से बालिकाओं के अस्तित्व को सुरक्षित रखने का संदेश देने के साथ ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी हो सकेगा.