Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने यूनिवर्सिटी में किया प्रमोशन

Nov 22, 2023 - 21:52
Nov 24, 2023 - 07:09
 0

अनन्य सोच। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर (movie sam bahadur) के प्रमोशन के सिलसिले में बुधवार को जयपुर पहुँचे. सबसे पहले कौशल शहर के एक यूनिवर्सिटी में पहुँच कर फिल्म का प्रमोशन किया. विक्की कौशल का राज मंदिर (Raj Mandir) पर प्रमोशन इवेंट रखा गया था, लेकिन भीड़ ही इकट्टा नहीं हो पाई. दोपहर 2 बजे का यह इवेंट भीड नहीं जुट पाने के कारण कार्यक्रम का समय लगातार बढ़ता गया. लेकिन नाम मात्र के फैन ही पहुंच पाए. 6 बजे तक इंतज़ार करने के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. ग़ौरतलब है कि विक्की कौशल एक यूनिवर्सिटी से Raj Mandir आने वाले थे, लेकिन काफ़ी इंतज़ार के बाद भी भीड़ नहीं जुट पाई. इस कारण शो कौंसिल कर दिया.  कुछ फ़ैन्स अनाउंसमेंट के बाद भी देर तक खड़े रहें. लास्ट में फैंस को निराशा हाथ लगी.