शहर की 21 महिलाएं जीएंगी बॉलीवुड गोल्डन ऐरा
अनन्य सोच, जयपुर।जयपुर की लेडीज एक मंच पर आएंगी और बॉलीवुड गोल्डन ऐरा को जीएंगी। इसके लिए ‘सरगम’ लेडीज ग्रुप की ओर से शनिवार को जवाहर कला केन्द्र के रंगायन में सुपरहिट गीतों का कार्यक्रम ‘सुरों के रंग-सरगम के संग’ आयोजित किया जाएगा। प्रदेश की मुक्ता के चड्ढा के निर्देशन में कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश निःशुल्क दिया जाएगा। इस दौरान शहर की 21 प्रतिष्ठित महिलाएं गीतों की प्रस्तुति देंगी। ग्रुप में डॉक्टर, लेक्चरर, बिजनेस पर्सेंस और कई प्रोफेशनल सिंगर्स शामिल हैं।
-ये करेंगी शिरकत:
मुक्ता चड्ढा, अनुराधा माथुर, राजश्री सेमन्त, ममता झा, प्रिय बोथरा, रितु श्रीवास्तव, इला कुलश्रेष्ठ, डॉ. राशि अग्रवाल, भावना कश्यप, मधुलिका उज्जवल, संध्या असवाल, आकृति वशिष्ठ, भारती शर्मा, अदिति शर्मा, रेनु माथुर, मीरा सक्सेना, संतोष भाटी, निशा शर्मा, बीना भार्गव, विनीता कोडवानी और पूनम जैन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
Tags:
Related Posts
“आपका भोजन ही आपकी दवा”: आर आई सी में डॉ. सोनल पुरोहित ...
Ananya Mar 27, 2026 0
मिस राजस्थान से मिस इंडिया तक: तरुशी राय ने रचा इतिहास,...
Ananya Mar 23, 2026 0