जानिए राशिफल नवंबर 7 से 13नवंबर तक आचार्य Prerna A Jain के साथ।

जानिए राशिफल नवंबर 7 से 13नवंबर तक आचार्य Prerna A Jain के साथ।

जयपुर।
सभी राशियों के लिए आने वाले समय में कई बदलाव होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। 

सभी लोगअपना भविष्य जानने के इच्छुक रहते हैं जिससे आने वाले समय की योजनाएं तय की जा सकें। आपकी राशि के अनुसार आने वाले समय की जानकारी ज्योतिष से मिल सकती है।

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के लिए 31st अक्टूबर से 6 नवंबर का सप्ताह कैसे रहेगा, आप का शुभ दिन और क्या उपाय आप कर सकते हैं तो जूडे रहे आचार्य Prerna A Jain के साथ। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें
7568156789
 (Healer/ Meditation coach Tarot card reader/ Numerologist Vastu consultant/ Astrologer/ Watch analyser)

ग्रहण सम्बन्ध जानकारी

कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा,08 नवंबर 2022, मंगलवार को चन्द्रगहण है। जै दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर मे दिखाई देगा। अर्जेंटीना का पश्चिमी भाग, चिली, बोलीविया, ब्राजील के पश्चिमी भाग और उत्तरी अटलांटिक महासागर में यह ग्रहण चन्दस्त के समय उपच्छायी दिखाई देगा।
हिन्द महासागर, भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और पूर्वी रूप में यह ग्रहण चन्द्रोदय के समय उपच्छायी देगा।
भारत में ग्रहण की स्थिति -
चन्द्रोदय के समय यह ग्रहण भारत में सभी स्थानों पर दिखाई देगा। ग्रहण का समय 5:32 से लेकर 6:18 तक रहेगा। ग्रहण की शुरुआत भारत के किसी भी स्थान में नहीं दिखेगी क्योंकि यह घटना चन्द्रोदय के पूर्व ही प्रारम्भ हो जायेगी। इस ग्रहण का सूतक ग्रहण प्रारंभ के 09 घण्टे पूर्व सुबह 8:20am ही प्रारम्भ हो जायेगा।

जयपुर में ग्रहण की उपच्छाया अन्त के समय केवल 42 सैकंड (sec) के लिए दिखाई देगा।

राशिफल 

मेष राशि (Aries) -
(चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
इस सप्ताह मशीन खनन, लोहार और तेल से जुड़े व्यापारियों व्यापारी वर्ग के वर्ग को लाभ होगा.
किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करें और आलस्य का त्याग करें।जीवनसाथी के सेहत का ध्यान रखें और किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। मन में कुछ उलझन है, चल सकती है तो किसी सलाहकार से सलाह लेकर काम करें।इस सप्ताह कुछ शुभ समाचार मिलेंगे। विदेशी भूमि से लाभ होगा और पूजा-पाठ में रुचि होगी। शेयर मार्केट में निवेश ना करें।

उपाय-देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर साधना और चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि - Taurus
(ई,ई,ए,ओ, वा,वि,वू,वे,वो)
इस सप्ताह अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।आपकी वाणी की वजह से कुछ क्लेश हो सकता है। अपने घर के बड़े बुजुर्ग की सेहत का ध्यान रखें। खुद की भी सेहत का ध्यान रखें।इस सप्ताह कुछ नया आपके जीवन में आ रहा है, व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।अपने पूर्वजों को हमेशा अपने प्रार्थनाएं में रखें। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई से मन भटक सकता है।

उपाय-शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं और साथ ही सफेद चंदन अर्पण करें।

मिथुन राशि - Gemini
( क, की,कु,घ,ड़,छ,के,को, है)
इस सप्ताह आपको धन लाभ हो सकता है। अपने क्रोध पर और अपनी वाणी पर काबू रखें। हो सकता है कि आपका काम आपकी बांधने की वजह से बिगड़ जाए।वाहन चलाते हुए सावधान रहें। अपने-अपने किसी पहचान वाले से सावघान रहे हो सकता है कि वह जो दिख रहा है या जैसा आपको दिखा रहा है वैसे है नहीं, कुछ नए लोगों से भी मुलाकात होगी।वाहन चलाते हुए सावधान रहें।  मित्रों पर धन खर्च हो रहा है। प्रेमी जोड़े के लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन रहेगा। इस सप्ताह तरक्की की खबर मिल सकती है।

उपाय-हनुमान चालीसा का पाठ करें।


कर्क राशि -Cancer
(ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
यह सप्ताह भाग्य के साथ मिलकर गुरु की कृपा बनी रहेगी। अपने जीवन साथी का और अपने परिवार में बड़ों की सेहत का ध्यान रखें। समय अनुकूल रहेगा।यह सप्ताह सरकारी कार्यो और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। यह समय खेलकूद से जुड़े लोगों को भी तरक्की मिल सकती है।कुछ निर्णय लेने के लिए आपको थोड़ी हिम्मत दिखाने की जरूरत पड़ेगी।  नए लोग मिल सकते हैं। आपका जो एक्सपीरियंस रहा है, वह आपके जीवन में काम आने वाला है।

उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और 'OM नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।


सिंह राशि- Leo
(म,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
यह सप्ताह भूमि, भवन, वाहन और अग्नि के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। नौकरी में बदलाव को कुछ समय के लिए टालना उचित रहेगा।इस सप्ताह कार्य से जुड़ी यात्रा हो सकती है। अपने भाई और अपने मित्रों से मनमुटाव होने से बचे।भावुकता या उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय ना लें। चिंतन ज़रूर करें।

उपाय- भगवान श्री विष्णु की पूजा करें और पीले फूल चढ़ाएं।


कन्या राशि - Virgo 
(टो,प,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी।अपनी वाणी पर संयम रखें। अगर किसी से बात करें तो प्यार से बात करें। आपका काम अवश्य होगा।वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें सोचा हुआ कोई बड़ा काम पूरा हो रहा है। ससुराल पक्ष में किसी भी आर्थिक लेनदेन से बचना होगा।

उपाय- भगवान श्री गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं।

तुला राशि - Libra 
(र,री,रू,रो,ता,ति,तू,ते)
इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। अपनी मां की सेहत का ध्यान रखें। विदेशी जमीन से जुड़े जातकों को लाभ होगा। इस सप्ताह आपका उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। आप अपने समाज से जुड़े कोई भी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। इस समय व्यापारी वर्ग को थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत है।किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास ना करें।सरकारी काम से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी होगा।कोई भी निर्णय सोच-समझकर ले भावुकता में आकर ना करें।

उपाय- प्रतिदिन श्री यंत्र की लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा करें।

वृश्चिक राशि- Scorpio
(तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
 इस सप्ताह आपकी यात्रा आपको लाभ देने वाली है।बहुत दिनों से चलते हुए काम इस सप्ताह समाप्त होंगे।कार्यस्थल पर शत्रुओं से सावधान रहें। एकता साधना की रूचि हो सकती है। पूजा पाठ में अधिक समय जा सकता है।संतान पक्ष से अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। वाहन चलाते हुए सावधानी जरूर रखें।

उपाय- श्री हनुमानजी की विधि विधान से पूजा एवं हनुमान चालीसा पढ़े।

धनु राशि - Sagittarius
(ये,यो,भी,भ,भू,धा,फा,ढा़, भे)
इस सप्ताह प्रेम संबंध में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी। अगर आप प्रेम में धोखा दे रहे हैं तो हो सकता है। इस सप्ताह आपके राज खुल जाए। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।अपनी समस्याओं का समाधान खुद पर ही ना छोड़े किसी और से बात करें आपको रास्ता जरूर मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य पर थोड़ा समय जा सकता है।कुछ अधिक खर्चों के कारण पैसे की कमी महसूस हो सकती है।

उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

मकर राशि -Capricorn
(भो,ज,जी,खी,खू,खे,खो,ग,गि )
पूरानी जो गलतियां हुई है उसमें अटके ना रहे, उससे बाहर निकले। इस सप्ताह जातकों को आलस्य त्यागना होगा और लक्ष्य पर ध्यान देना होगा।इस समय अपने क्रोध को काबू में रखें। आप के भाइयों की सलाह से और सहयोग से  आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।काम के सिलसिले में कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। मीडिया ग्रामर फैशन से जुड़ी व्यक्तियों को फायदा होगा।

उपाय- हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पढ़े और शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाएं।


कुंभ राशि - Aquarius
(गु,गे,गो,सा,सी,सु,से,सो,द)
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की वाणी का प्रभाव बढ़ सकता है। इसलिए अपनी वाणी का सोच समझकर प्रयोग करें।कई जगह पर चुप्पी साधने की जरूरत पड़ सकती है।कार्यस्थल पर थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। किसी भी काम में उलझे ना कोशिश करें कि उस पर जल्द से जल्द बाहर निकल पाए।अनचाही यात्रा के योग बन रहे हैं जिससे आपको थकान महसूस हो सकती है पति के सेहत के प्रति सावधान रहें।

उपाय- हनुमान जी की आराधना करें।

मीन राशि- Pisces
(दी,दू,थ,झ,ञ़,दे,दो,चा,ची)
 इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपने भाग्य और पत्नी का पूरा साथ मिलेगा।
इस सप्ताह आपको देवताओं और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लोहा, खनन और तेल से जुड़े व्यापारियों को लाभ होने की उम्मीद है। इस समय कोई भी मकान या जमीन का सौदा आप कर सकते हैं। इस समय किसी को धन उधार नहीं दें और वाहन संभाल कर चलाएं।नए लोगों से मुलाकात होगी नए व्यापारी संबंध बन सकते हैं।अपना और अपने प्रिय जनों के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

उपाय-प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले फूल और प्रसाद चढ़ाकर करें।